रायगढ़ (वायरलेस न्यूज़ 26 अक्टूबर) जिले की जर्जर सड़के और बेलगाम रफ्तार से भागती रेलगाड़ीनुमा कोयला ट्रेलर आये दिन जिले की सडकों पर किसी न किसी माशुम की बलि लेती आ रही है,इसका सबसे बड़ा कारण जर्जर सड़कों पर दौड़ाने वाली इन वाहनों से उड़ानेवाली धुल की गुबार है। इसी कड़ी में आज फिर एक बार सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों में से एक युवक की जान चली गई, बाइक में सवार एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया है जिसे उपचार हेतु घरघोड़ा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
मिली जानकारी के अनुसार जिले के घरघोड़ा थाना क्षेत्र में आज दोपहर 1ः30 से 2 के बीच मुख्य मार्ग पावर ग्रिड के पास की बताई जा रही है मृतक का नाम देवलाल मांझी व घायल का नाम राम कुमार मांझी निवासी पड़किबहरी, सामारुमा थाना पूंजीपथरा के रहने वाले बताये जा रहे है,फिलहाल पुलिस मर्ग कायम कर आगे की जाच में जुट गई है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
राष्ट्रीयSeptember 26, 2026फार्मासिस्ट दिवस पर स्वास्थ्य का संकल्प और दवा से आगे मरीज की सुरक्षा तक फार्मासिस्ट का दायित्व डॉ हृदयेश कुमार
बिलासपुरSeptember 26, 2026पोषण माह के तहत आंगन मिलन सेवा एवं मुख्यमंत्री बाल संदर्भ कार्यक्रम आयोजित
छत्तीसगढ़September 26, 2026इंग्लैंड में चमके छत्तीसगढ़ के 22 वर्षीय ऑलराउंडर परमात्मा पांडेय: लगातार तीन शतक जड़कर और 16 विकेट लेकर रचा कीर्तिमान
बिलासपुरSeptember 26, 2026336 लोगों ने एक साथ गाया वंदे मातरम, राष्ट्रभक्ति से गूंजा सरस्वती शिशु मंदिर

