बिलासपुर।(वायरलेस न्यूज़) झूलेलाल मंदिर झूलेलाल नगर चकरभाटा स्थित मंदिर का स्थापना दिवस 5 नवंबर से 7 नवंबर तीन दिवसीय मेले का आयोजन किया गया है इस अवसर पर पंडित अमर कृष्ण शास्त्री जी के द्वारा गौ माता की कथा का रसपान भक्तों को कराएंगे
तीन दिवसीय गौ माता की महिमा व गौ माता के शरीर में कितने करोड़ देवी देवता हैं वास करते हैं और किन-किन अंगों में कौन कौन से देवी देवता वास कर रहे हैं और गौ माता की सेवा से क्या लाभ मिलता है वह हिंदू धर्म में गौ माता का क्या महत्व है इस सब बातो को कथा के माध्यम से भक्तों को बताएंगे
कथा का समय प्रथम दिन 5 नवंबर को रात्रि 7:00 से 10:00
दूसरे दिन 6 नवंबर को 1से 3:00 बजे
तीसरे दिन 7 नवंबर को दोपहर 3:00 से 5:00
कथा समापन के बाद संत लाल साई जी के द्वारा अपने अमृतवाणी में सत्संग की वर्षा व अरदास एवं पल्लो पाया जाएगा प्रसाद वितरण
इस मेले में रायपुर से देवपुरी दरबार की अम्मा मीरा देवी व प्रदेश के बाहर से भी कई संत महात्मा साधु जन विशेष रुप से मेला उत्सव में मंदिर पहुंचेंगे और भक्तों को दर्शन और आशीर्वाद देंगे अपनी अमृतवाणी से सत्संग की गंगा बहाएंगे
इस पूरे आयोजन को सफल बनाने में बाबा गुरमुखदास सेवा समिति चकरभाटा बिलासपुर भाटापारा रायपुर भिलाई दुर्ग राजनद गांव कोरबा रायगढ़ गोंदिया नागपुर के सभी सेवा लगे हुए हैं।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
राष्ट्रीयSeptember 26, 2026फार्मासिस्ट दिवस पर स्वास्थ्य का संकल्प और दवा से आगे मरीज की सुरक्षा तक फार्मासिस्ट का दायित्व डॉ हृदयेश कुमार
बिलासपुरSeptember 26, 2026पोषण माह के तहत आंगन मिलन सेवा एवं मुख्यमंत्री बाल संदर्भ कार्यक्रम आयोजित
छत्तीसगढ़September 26, 2026इंग्लैंड में चमके छत्तीसगढ़ के 22 वर्षीय ऑलराउंडर परमात्मा पांडेय: लगातार तीन शतक जड़कर और 16 विकेट लेकर रचा कीर्तिमान
बिलासपुरSeptember 26, 2026336 लोगों ने एक साथ गाया वंदे मातरम, राष्ट्रभक्ति से गूंजा सरस्वती शिशु मंदिर

