रायगढ़ (वायरलेस न्यूज़) 26 अक्टूबर । 25 अक्टूबर को थाना सारंगढ़ में ग्राम छिंद में रहने वाली हीरा साहू (उम्र 20 वर्ष) द्वारा उसके बड़े भाई डिलेश्वर साहू के ऊपर गांव के सत्य नारायण साहू पेट्रोल छिंडककर जलाने की कोशिश करने की रिपोर्ट दर्ज कराया गया है। सारंगढ़ पुलिस आरोपी युवक के विरूद्ध हत्या का प्रयास का मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।
रिपोर्टकर्ता ने बताया कि इसका भाई डिलेश्वर साहू (30 वर्ष) और सत्य नारायण साहू दोनों दोस्त हैं। 21 अक्टूबर को डिलेश्वर साहू लगभग 8-9 बजे रात को खाना खाकर घर से बाहर निकला था। उसका दोस्त सत्य नारायण साहू उसके ऊपर पेट्रोल छिड़क कर सिगरेट जलाने के बहाने माचिस जलाकर जान से मारने की कोशिश किया। तब घरवाले दौड़ कर डिलेश्वर साहू को बचाये और घर लाये। उसके बाद डिलेश्वर को सारंगढ़ हास्पिटल में भर्ती कराये, सारंगढ से रायगढ हास्पिटल और फिर रायपुर के डीकेएस हास्पिटल में रिफर किया गया है, जहां ईलाज चल रहा है। घटना के संबंध में आरोपी सत्य नारायण साहू के विरूद्ध धारा 307 का अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।
सारंगढ़ थाने से जांच अधिकारी द्वारा डीकेएस हॉस्पीटल रायपुर जाकर आहत का कथन लिया गया है। आहत का स्वास्थ्य सामान्य है, आरोपी सत्य नारायण अपने घर से फरार है, जिसकी पतासाजी की जा रही है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरNovember 10, 2026सिकल सेल पर चार दशक का अनुभव, डॉ. राम अग्रवाल ने साझा किए उपचार और शोध के अहम पहलू
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 10, 2026आस्था और उल्लास के साथ मनेगा छठ पर्व, अरपा तट पर तैयारियां तेज,कलेक्टर और एसएसपी ने छठ घाट का किया निरीक्षण, आयोजन समिति के साथ व्यवस्थाओं पर चर्चा
छत्तीसगढ़November 7, 2026कानून (LL.B.) की पढ़ाई के लिए उम्र की बाध्यता समाप्त होना ऐतिहासिक कदम,बार काउंसिल ऑफ इंडिया और सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का स्वागत-अधि. भगवानू नायक
अन्यNovember 7, 2026शबरी के राम’ की विशेष स्क्रीनिंग – श्रद्धा, सेवा और समर्पण की कथा ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध,शिवरीनारायण की आस्था, परंपरा और सांस्कृतिक विरासत को दर्शाती है फिल्म ‘शबरी के राम’,शबरी के राम के निर्माता निर्देशक डॉ शाहिद अली

