*खरसिया। (वायरलेस न्यूज़) व्यापारियों के हितों के लिए हमेशा प्रतिबद्ध रहने वाली संस्था चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज खरसिया द्वारा नगर पालिका क्षेत्र के दुकानदार जो नगर पालिका की दुकानों में अपना व्यापार करते हैं उनके किराए में अचानक 15 परसेंट की वृद्धि किए जाने का विरोध करते हुए सभी दुकानदारों को साथ लेकर नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि सुनिल शर्मा एवँ मुख्य नगर पालिका अधिकारी टॉमसन रात्रे को ज्ञापन देते हुए उनसे निवेदन किया गया कि आपके द्वारा विगत वर्ष से दुकानों के किराए में 15 परसेंट की वृद्धि की गई है जबकि हम सभी दुकानदार विगत मार्च 2020 से कोरोना संक्रमण के दौरान लॉक डाउन में कई महीनों तक दुकानें बंद रही जिसकी वजह से हम आर्थिक परेशानियों का सामना कर रहे हैं आपके द्वारा 15 परसेंट की वृद्धि किए जाने से हमें और अधिक आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ेगा अतः 15 परसेंट की वृद्धि को वापस लेते हुए तीन परसेंट वृद्धि करते हुए व्यापारियों को राहत प्रदान करें साथ ही व्यापारियों ने अनुरोध किया कि पालिका की कचरा गाड़ी हमारी दुकानों से कचरा उठाने नहीं आती हैं इसलिए यूजर चार्ज कि जो राशि हमसे ली जा रही है उसे भी हटाने की कृपा करें ज्ञापन देने वालों में प्रदेश चेंबर उपाध्यक्ष अशोक अग्रवाल खरसिया चेंबर अध्यक्ष राम नारायण सन्टी सोनी एवं नगर पालिका क्षेत्र के दुकानदार उपस्थित रहे।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरNovember 10, 2026सिकल सेल पर चार दशक का अनुभव, डॉ. राम अग्रवाल ने साझा किए उपचार और शोध के अहम पहलू
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 10, 2026आस्था और उल्लास के साथ मनेगा छठ पर्व, अरपा तट पर तैयारियां तेज,कलेक्टर और एसएसपी ने छठ घाट का किया निरीक्षण, आयोजन समिति के साथ व्यवस्थाओं पर चर्चा
छत्तीसगढ़November 7, 2026कानून (LL.B.) की पढ़ाई के लिए उम्र की बाध्यता समाप्त होना ऐतिहासिक कदम,बार काउंसिल ऑफ इंडिया और सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का स्वागत-अधि. भगवानू नायक
अन्यNovember 7, 2026शबरी के राम’ की विशेष स्क्रीनिंग – श्रद्धा, सेवा और समर्पण की कथा ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध,शिवरीनारायण की आस्था, परंपरा और सांस्कृतिक विरासत को दर्शाती है फिल्म ‘शबरी के राम’,शबरी के राम के निर्माता निर्देशक डॉ शाहिद अली

