बिलासपुर- धनतेरस से बाजार में खोई चमक के बीच एक अनोखा चमक शहर की जनताओं ने देखी और देखते ही रहे !!
पढ़ें पूरी खबर…….

बिलासपुर (वायरलेस न्यूज़)कोरोना के चलते एक लम्बे समय के बाद धनतेरस में लौटी बाजार की रौनक की सकारात्मक शुरुआत हुई और खोई चमक वापस दिखा इन सब के बीच एक अलग तरह की चमक शहर की जनता ने भी अपनी आँखों से देखा और खड़े होकर देखते ही रह गए !

वाकया रहा शहर के वर्तमान एवं पूर्व विधायक सदर बाजार में दीपावली मिलन का रहा ? धनतेरस के मौके पर वर्तमान विधायक शैलेष पांडेय शाम को जनता से मिलने शुभकामनाएं देने अपने समर्थकों के साथ कार से निकले आगे 9 मोटरसाइकिलों का काफिला भी रहा , इसी दौरान सदर बाजार किशन चौक में पहले से पूर्व विधायक अमर अग्रवाल अपने समर्थकों के साथ खड़े मूंगफली खाते देख वर्तमान विधायक गाड़ी रोक उतरकर पूर्व विधायक अमर अग्रवाल के पास जा पहुंचे और पैर छूते दीपावली की बधाई दे दी इस नज़ारे को सदर बाजार में चलने वाले लोग देखते ही रह गए।
विधायक श्री पांडेय जी के साथ कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता अभय नारायण राय ,कांग्रेस नेताओं में महेश दुबे टाटा महाराज, सुदेश दुबे, शहजादी कुरैशी, पार्षद शैलेन्द्र जायसवाल, रेहान खान, संतोष अग्रवाल, अजरा खान, सुबोध केशरी, कप्तान खान, संदीप बाजपेयी, शारस्वत तिवारी, रिंकू छाबड़ा एवं संकल्प तिवारी थे।
वहीं पूर्व मंत्री एवं विधायक अमर अग्रवाल के साथ भाजपा नेता गुलशन ऋषि , राहुल सर्राफ, नवीन दुबे, अमित दुबे, दिखाई दिए। चर्चा का विषय था कि जिस जगह अमर अग्रवाल अपने समर्थकों के साथ खड़े थे वहां वहीं के पार्षद विनोद सोनी मनीष अग्रवाल नदारद रहे।

Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 24, 2026कलेक्टर संजय अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई बैठक, विमान सुरक्षा एवं वन्यजीवों से बचाव के उपायों पर हुई चर्चा
बिलासपुरSeptember 24, 2026वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने पर कोटा में गूंजेगा राष्ट्रभाव का स्वर,25 सितंबर को सरस्वती शिशु मंदिर में होगा सामूहिक वंदे मातरम् गायन, भैया-बहिनों ने किया पूर्वाभ्यास
अन्यSeptember 24, 2026श्रीकांत वर्मा की कर्मभूमि से शिवसेना के विस्तार का शंखनाद, डॉ. अभिषेक वर्मा बोले —बिलासपुर से मेरा रिश्ता अटूट
छत्तीसगढ़September 23, 2026मंत्रिपरिषद ने पेंशन बंद करने का नहीं दिया था आदेश, गलत व्याख्या का आरोप,अनुदानित शिक्षक संघ ने 1 और 11 सितंबर के आदेश वापस लेने की मांग की, लंबित पेंशन तत्काल जारी करने की मांग

