बिलासपुर/ रायपुर : (वायरलेस न्यूज़) छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से कांग्रेस के तेजतर्रार विधायक शैलेष पांडेय ने बिलासपुर शहर के कलेक्टर को हटाने के साथ ही कलेक्टर पर राजद्रोह की कार्रवाई करने की माँग मुख्यमंत्री से की है।

बिलासपुर शहर के विधायक शैलेष पांडेय ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को लिखे पत्र में लिखा है-
‘बिलासपुर कलेक्टर डाॅ. सारांश मित्तर द्वारा आपकी सरकार का अपमान किया जा रहा है,उन्हें तत्काल बिलासपुर से हटाया जाये और राजद्रोह की कार्यवाही किया जाए।
आदरणीय बड़े भैया, आपको सादर् प्रणाम!
धनतेरस एवं दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें!
महोदय,
अत्यंत खेद के साथ आपको कहना पड़ रहा है कि बिलासपुर के कलेक्टर डाॅ. सांराश मित्तर जी आपकी सरकार का और निर्वाचित जन प्रतिनिधियों का अपमान लगातार कर रहे है। कांग्रेस की सरकार छत्तीसगढ़ में आम जनता से जुड़कर कार्य कर रही है और आपके नेतृत्व में शासन की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने का कार्य जनप्रतिनिधि कर रहे है वहीं दूसरी तरफ बिलासपुर का प्रशासनिक अमले के मुखिया सम्मानीय कलेक्टर बिलासपुर जो कि जनता का अपमान कर रहे है और जनता से चुने हुये सभी जन प्रतिनिधियों का भी अपमान कर रहे है।
माननीय मुख्यमंत्री जी, 01 नवंबर हमारे राज्य का स्थापना दिवस है, और इस दिन आपके निर्देशानुसार प्रत्येक जिले में राज्योत्सव कार्यक्रम किया जाना निर्देशित किया गया था। मुख्य अतिथि किसको बनाना है यह सूची शासन द्वारा सभी जिले में भेजी गई थी। और जिले में अन्य अतिथियों का चयन कलेक्टर साहब को करना था मैं समझता हूं राज्य स्थापना दिवस में तो सत्ता पक्ष के साथ साथ विपक्ष के विधायक गण को भी आमंत्रित किया जाना चाहिए था जनता से निर्वाचित विधायक सत्ता पक्ष के जो कि आपकी सरकार का अंग भी है उनको आमंत्रित नही किया गया।एवं अन्य भी जनप्रतिनिधि जैसे कि महापौर, सभापति, ज़िला पंचायत अध्यक्ष सम्मान पूर्वक कार्ड में लिखकर आमंत्रित नहीं किया गया था। अन्य जिलों में जैसे कि GPM ज़िला,मुंगेली ज़िला के भी कार्ड देख सकते है जहां के कलेक्टर द्वारा सभी जनप्रतिनिधियों को सम्मान पूर्वक राज्य उत्सव में अतिथि बनाकर बुलाया गया लेकिन बिलासपुर कलेक्टर का तानाशाही रवैया द्वारा बिलासपुर में आपकी सरकार का और निर्वाचित जनप्रतिनिधियों का अपमान किया गया है और केवल सामान्य कार्ड द्वारा आम आदमी को जैसे कार्ड भेजते है वैसे ही कार्ड भेज दिया गया जिस पर मुख्य अतिथि ने भी नाराजगी व्यक्त किया।
कलेक्टर बिलासपुर द्वारा किया गया कार्य जनता का सरकार का अपमान है जो कि राजद्रोह की श्रेणी आता है। प्रशासन के अधिकारी आये दिन इस प्रकार का अपमान करते रहते है, जिससे कि आपकी सरकार की छवि एवं आपके चुने हुये जन प्रतिनिधियों की छवि धूमिल हो रही है, जिसके कारण जनता में अच्छा संदेश नहीं जा रहा है।
महोदय, जिन जन प्रतिनिधियों को जनता चुन कर भेजती है, यदि हमारी सरकार में उनका अपमान होगा तो मैं समझता हूॅ कि, यह अपमान आपका भी अपमान है।ऐसे में बिलासपुर विधायक शैलेष पांडेय ने माँग किया है कि बिलासपुर कलेक्टर डाॅ. सांराश मित्तर को तत्काल बिलासपुर से हटाया जाये और इनके विरूद्ध राजद्रोह की कार्यवाही किया जाये।
इसके साथ ही विधायक ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को भेजे पत्र में मुंगेली ज़िले और GPM ज़िले के राज्यउत्सव 2021 के कार्ड भी संलग्न किया है।

Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 24, 2026कलेक्टर संजय अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई बैठक, विमान सुरक्षा एवं वन्यजीवों से बचाव के उपायों पर हुई चर्चा
बिलासपुरSeptember 24, 2026वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने पर कोटा में गूंजेगा राष्ट्रभाव का स्वर,25 सितंबर को सरस्वती शिशु मंदिर में होगा सामूहिक वंदे मातरम् गायन, भैया-बहिनों ने किया पूर्वाभ्यास
अन्यSeptember 24, 2026श्रीकांत वर्मा की कर्मभूमि से शिवसेना के विस्तार का शंखनाद, डॉ. अभिषेक वर्मा बोले —बिलासपुर से मेरा रिश्ता अटूट
छत्तीसगढ़September 23, 2026मंत्रिपरिषद ने पेंशन बंद करने का नहीं दिया था आदेश, गलत व्याख्या का आरोप,अनुदानित शिक्षक संघ ने 1 और 11 सितंबर के आदेश वापस लेने की मांग की, लंबित पेंशन तत्काल जारी करने की मांग

