पेंड्रा-गौरेला-मरवाही(वायरलेस न्यूज़)

छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां एसपी त्रिलोक बंसल पर हाथियों ने हमला कर दिया। एसपी हाथियों को देखने पेंड्रा के अमारू जंगल पहुंचे थे।जानकारी के मुताबिक, एसपी को सिर पर गंभीर चोट आई है।

उनके साथ उनकी पत्नी श्वेता बंसल भी मौजूद थी।उन्हें प्राथमिक उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। इसके बाद दोनों को इलाज के लिए बिलासपुर उपचार के लिए रेफर कर दिया गया है।
हाथियों को देखने गए, जिला गौरेला पेंड्रा मरवाही के पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल एवं उनकी पत्नी श्वेता बंसल हाथी के हमले के बाद गंभीर रूप से घायल हुए है जिला अस्पताल में घायल अवस्था में प्राथमिक उपचार के बाद बिलासपुर रिफर किया गया है ,बीते 3 दिनों से मरवाही 14 हाथियों का दल आया हुआ था सूचना पर परिवार को हाथी दिखाने निकले त्रिलोक बंसल हमारे गांव के जंगल में जा घुसे जहां उनकी पत्नी साथी हाथियों को नजदीक से देखने की लालसा में हाथी ने के दल ने उन पर हमला कर दिया जिस पर वह गंभीर रूप से घायल हो गए हैं उनके सिर और हाथ में गंभीर चोटें आई हैं जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बिलासपुर रेफर किया गया है ..
हाथियों को देखने जंगल के अंदर गए जिला गौरेला पेंड्रा मरवाही के पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल एवं उनकी पत्नी श्वेता बंसल हाथी के हमले के बाद गंभीर रूप से घायल हो गयी.. जिला अस्पताल में घायल अवस्था में दोनों का उपचार जारी है.. प्राथमिक उपचार के बाद घायल को बिलासपुर रिफर किया गया है.. बीते 3 दिनों से मरवाही वन मंडल के पेंड्रा वनपरिक्षेत्र के अमारू वन बीट में 14 हाथियों का दल आया हुआ था.. हाथियों के आने की सूचना पर पुलिस अधीक्षिक परिवार के साथ हाथीयो को दिखाने निकले.. जंगल में विचरण कर रहे हाथी जब बाहर से नजर नहीं आए तो पुलिस अधीक्षक अपनी पत्नी कुछ पुलिस जवान एवं स्थानीय ग्रामीणों को लेकर जंगल के भीतर हाथियों को देखने जंगल के भीतर जा घुसे... जंगल में हाथियों के नजदीक ना जाने की हिदायत हाथी निगरानी दल ने पुलिस अधीक्षक को दी.. पर हिदायत को नजरअंदाज करते हुए हाथियों को नजदीक से देखने की लालसा में हाथियों के करीब जा पहुंचे... इंसान को अपने नजदीक पाकर हाथियों का दल आक्रामक होकर हमलावर हो गया अचानक हाथियों के हमलावर होने से पुलिस अधीक्षक अपनी पत्नी को लेकर भागने लगे तभी एक बड़ा नर हाथी उन तक पहुंच गया.. और एसपी पर हमला कर दिया लेकिन तभी हाथी निगरानी दल एवं वन कर्मियों ने हो हल्ला मचा कर हाथी को भगा दिया जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया... हालांकि हाथी के हमले से पुलिस अधीक्षक के सिर और हाथ में गंभीर चोटें आई हैं.. प्राथमिक उपचार के बाद बिलासपुर रेफर किया गया है .. पुलिस अधीक्षक एवं उनकी पत्नी को ग्रीन कॉरिडोर बनाकर बिलासपुर ले जाने की तैयारी प्रशासन ने की है.... वही पूरे मामले पर मरवाही वन मंडल के डीएफओ का कहना है कि पुलिस अधीक्षक अपने परिवार सहित हाथी को देखने गए थे वन अमला अपनी निगरानी में लगा हुआ था ग्रामीणों के बताने के बाद हाथीयो को और नजदीक जाने से दूसरी ओर से और अच्छा दिख रहा है जिसे देखने और उसका वीडियो बनाने पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल की पत्नी श्वेता बंसल पेड़ की आड़ से हटकर खुले इलाके में चली गई जहां हाथियों की नजर पुलिस अधीक्षक की पत्नी और पुलिस अधीक्षक पर पड़ी जिसे देखकर मादा हाथी ने पुलिस अधीक्षक और उनकी पत्नी पर हमला करने के लिए दौड़ी हाथियों को अपनी ओर आता देख पुलिस अधीक्षक एवं उसकी पत्नी भाग ने भागने की कोशिश की भागने के दौरान दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए.. हालांकि बड़ी घटना होते इस कारण बच गयी कि पुलिस अधीक्षक पर हमला होते देख वन विभाग के निगरानी दल ने खूब जोर से आवाज लगाई एवं मसाल को हाथी की ओर उछाला ताकि हाथियों का रुख भीड़ की ओर हो जाए, हुआ भी ऐसा ही हो हल्ला हाथियों का ध्यान भटका एवं अप्रिय घटना होने से बच गई...
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.04.27रायपुर नगर पालिक निगम : महिला सशक्तिकरण पर चर्चा विशेष सामान्य सभा में प्रस्ताव आया, नेता प्रतिपक्ष ने कहा अच्छी बात, स्वागत करते है क्या विशेष सामान्य सभा में रोड चौड़ीकरण, जलसंकट ड्रेनेज जल भराव के लिए नहीं बुलाना चाहिए
Uncategorized2026.04.26ऐतिहसिक नगरी मल्हार में 2000 वर्ष पुराना ताम्रपत्र मिला, इतिहास की अनमोल धरोहर उजागर* *ज्ञान भारतम अभियान के तहत जिले में मिल रही कई ऐतिहासिक पांडुलिपि और धरोहरें
Uncategorized2026.04.26तोखन साहू, केंद्रीय राज्य मंत्री ने किया एनटीपीसी सीपत के लगभग 7.19 करोड़ रु. के सीएसआर कार्यों का लोकार्पण; शा. सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल और सिम्स को मिली सौगात
Uncategorized2026.04.25समान नागरिक संहिता केवल एक कानून नहीं, बल्कि देश की एकता, समानता और न्याय की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम : पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल


