रायगढ़।पुलिस अधीक्षक रायगढ़ के निर्देशन पर जिले में चलाए जा रहे विशेष जांच अभियान में आज संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों, होटल, ढाबा, बैंक आदि की चेकिंग के दौरान ही बिना मास्क लगाए घूम रहे व्यक्तियों पर सभी थाना क्षेत्रों में कार्यवाही की गई । आज हुई कार्यवाही में एक ही दिन *624 व्यक्तियों* पर अलग-अलग चौक चौराहों पर पुलिस टीमों द्वारा जुर्माना किया गया है जो अब तक की कार्यवाही में एक दिन में हुए कार्यवाही में सबसे अधिक है । प्रशासन के निर्देशानुसार अभी भी सार्वजनिक स्थानों, व्यवसायिक प्रतिष्ठानों, उद्योगों, कार्यालय में मास्क लगाकर अपने कार्य संपादित करने का आदेश है जिसकी अवहेलना करने पर यह कार्यवाही जिला पुलिस द्वारा की गई है जो आगे भी जारी रहेगी ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
अन्यOctober 2, 2026वन्यजीव सुरक्षा सप्ताह विशेष
छत्तीसगढ़October 2, 2026वन्यजीव सुरक्षा सप्ताह आज से, औपचारिकता निभाएगा विभाग!मुआवजा बढ़ाने की सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन पर अब तक अमल नहीं, हाथी-मानव संघर्ष में ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी (अमित मिश्रा संपादक वायरलेस न्यूज)
छत्तीसगढ़October 1, 2026संबलपुर की 7 वर्षीय चर्चिका बनीं ‘ग्लोबल आइकॉन ऑफ इंडिया’ ग्लोबल सीजन-7:
छत्तीसगढ़October 1, 2026रेलवे में कार्यरत महिला ने अधिकारी पर लगाया गंभीर आरोप, सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज

