रायपुर (वायरलेस न्यूज़)
पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल के दामाद के बड़े भाई को केंद्रीय जीएसटी दल ने गिरफ़्तार कर लिया है। गिरफ़्तार किए गए आरोपी का नाम दीपक अग्रवाल बताया गया है। दीपक अग्रवाल के छोटे भाई रितेश अग्रवाल पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल के दामाद हैं।
दीपक अग्रवाल के ख़िलाफ़ केंद्रीय जीएसटी टीम लगातार जाँच कर रही थी, खबरें हैं कि उनके विरुद्ध जाँच के बाद निश्चित राशि शासकीय ख़ज़ाने में जमा करने का प्रस्ताव दिया गया था, जिसे ग़लत मानते हुए इंकार कर दिया गया।
इस पूरे मामले के विस्तृत ब्सौरे का इंतज़ार है। बहरहाल पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल के दामाद के बड़े भाई दीपक अग्रवाल केंद्रीय जीएसटी टीम के क़ब्ज़े में हैं। उन्हें गिरफ़्तार किया जा चुका है।
सेंट्रल जीएसटी की कार्रवाई अतिरिक्त महानिदेशक अजय कुमार पांडेय के मार्गदर्शन और महेंद्र कुमार शर्मा संयुक्त निदेशक के नेतृत्व में की गई है. टिकेंद्र कुमार कृपाल उप निदेशक की अगुआई में टीम ने दोनों को न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष प्रस्तुत किया. इतनी बड़ी टैक्स चोरी पकड़े जाने के बाद अब कारोबारियों के बीच खलबली मची है.
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
अन्यOctober 2, 2026वन्यजीव सुरक्षा सप्ताह विशेष
छत्तीसगढ़October 2, 2026वन्यजीव सुरक्षा सप्ताह आज से, औपचारिकता निभाएगा विभाग!मुआवजा बढ़ाने की सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन पर अब तक अमल नहीं, हाथी-मानव संघर्ष में ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी (अमित मिश्रा संपादक वायरलेस न्यूज)
छत्तीसगढ़October 1, 2026संबलपुर की 7 वर्षीय चर्चिका बनीं ‘ग्लोबल आइकॉन ऑफ इंडिया’ ग्लोबल सीजन-7:
छत्तीसगढ़October 1, 2026रेलवे में कार्यरत महिला ने अधिकारी पर लगाया गंभीर आरोप, सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज

