बिलासपुर(वायरलेस न्यूज़ ) लंबे समय से निर्माणधीन होटल को स्वीकृत नक्शे के विपरीत आलीशान होटल निर्माण करने के मामले में लिंक रोड तारबाहर थाना के बाजू में स्थित पूर्व के होटल “पंचशील इन”व वर्तमान में “होटल रसोई इन” का निर्माण किए जाने पर नगर निगम के अधिकारियों ने आज बड़ी कार्रवाई करते हुए होटल को सील कर दिया है.
उल्लेखनीय है लिंक रोड निवासी गोपाल कृष्ण सिंघल ने तारबाहर थाना के बाजू में स्थित अपनी भूमि पर होटल पंचशील इन का निर्माण किया है। भवन को उसने होटल व्यवसाय मुकेश चोकसे को किराया में दिया है। नगर तथा ग्राम निवेश विभाग से स्वीकृत नक्शा के खिलाफ भवन निर्माण किए जाने की शिकायत पर जांच उपरांत नगर निगम आयुक्त के निर्देश पर मंगलवार की सुबह निगम के अधिकारी मौके में पहुंच नाप-जोख के बाद होटल को सील कर दिया है.
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
अन्यOctober 2, 2026वन्यजीव सुरक्षा सप्ताह विशेष
छत्तीसगढ़October 2, 2026वन्यजीव सुरक्षा सप्ताह आज से, औपचारिकता निभाएगा विभाग!मुआवजा बढ़ाने की सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन पर अब तक अमल नहीं, हाथी-मानव संघर्ष में ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी (अमित मिश्रा संपादक वायरलेस न्यूज)
छत्तीसगढ़October 1, 2026संबलपुर की 7 वर्षीय चर्चिका बनीं ‘ग्लोबल आइकॉन ऑफ इंडिया’ ग्लोबल सीजन-7:
छत्तीसगढ़October 1, 2026रेलवे में कार्यरत महिला ने अधिकारी पर लगाया गंभीर आरोप, सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज

