रायगढ़(वायरलेस न्यूज़) मणिपुर आंतकी हमले में शहीद हुए रायगढ़ के होनहार कर्नल विप्लव त्रिपाठी, पत्नी अनुजा त्रिपाठी एवं पुत्र अबीर त्रिपाठी के रायगढ़ किरोड़ीमल कॉलोनी स्थित निवास स्थल पर रायगढ़ सांसद श्रीमती गोमती साय पहुंची। सांसद श्रीमती साय ने शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी के पिता बयार समाचार पत्र के संपादक श्री सुभाष त्रिपाठी व उनकी माता श्रीमती आशा त्रिपाठी तथा शोकाकुल परिवार से मुलाक़ात कर उन्हें सांत्वना दी और शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी, पत्नी अनुजा त्रिपाठी एवं पुत्र अबीर त्रिपाठी पत्नी को अपनी श्रद्धांजलि दी।
सांसद श्रीमती गोमती साय ने कहा कि कल मणिपुर में हुए आतंकी हमले में हमारे रायगढ़ के होनहार कर्नल विप्लव त्रिपाठी, पत्नी अनुजा त्रिपाठी एवं पुत्र अबीर त्रिपाठी शहीद हो गए। मैं इस आतंकी घटना से स्तब्ध एवं निःशब्द हूँ। पूरा पूरा रायगढ़ शहर शोक में डूबा हुआ है। आतंकियों की कायराना कृत्य को माफ नही किया जाएगा।त्रिपाठी परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं है। भगवान से प्रार्थना करती हूँ कि ईश्वर इस परिवार को दुःख की घड़ी में संबल प्रदान करें।
श्रीमती साय के साथ पूर्व विधायक विजय अग्रवाल, गुरूपाल सिंह भल्ला, जगन्नाथ पाणिग्राही, उमेश अग्रवाल, सुभाष पाण्डेय, श्रीकान्त सोमावार, विवेक रंजन सिन्हा, आलोक सिंह, पवन शर्मा, बब्बल पाण्डेय, रविन्द्र भाटिया, मनोहर पटेल, पूनम सोलंकी, अनिता अग्रवाल, जीवन पटेल, लक्ष्मी पटेल, श्याम भोजवानी, निकुंज शर्मा, अनुपम पाल, कौशलेश मिश्रा, अर्जुन डनसेना, मंजुलता नायक, शोभा शर्मा, सविता उपाध्याय में रहें।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 28, 2026राष्ट्रीय निर्माण में हमारी भूमिका संगोष्ठी को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह डॉ कृष्ण गोपाल ने कहा **संघ की शताब्दी वर्ष में समाज को ऐसा बनाएंकी कोई हमारी तरफ आंख उठाने की हिम्मत ना कर सके
बिलासपुरSeptember 28, 2026बिलासपुर को अमर अग्रवाल की बड़ी सौगात, 5.36 करोड़ रुपये के विकास कार्यों को मिलेगी गति
राष्ट्रीयSeptember 28, 2026मुख्यधारा का स्वर और हाशिए की आवाज : लता मंगेशकर, डॉ. आंबेडकर और आंबेडकरवादी संगीत-संस्कृति का शोधपरक अध्ययन (श्री प्रकाश सिंह निमराजे)
छत्तीसगढ़September 28, 2026लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर प्रहार: सरगुजा व अंबिकापुर में पत्रकारों और एक्टिविस्टों की सुरक्षा हेतु ‘अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति’ ने एसपी बिलासपुर को सौंपा ज्ञापन

