रायगढ़ (वायरलेस न्यूज़) मणिपुर आंतकी हमले में शहीद हुए रायगढ़ के होनहार कर्नल विप्लव त्रिपाठी, पत्नी अनुजा त्रिपाठी एवं पुत्र अबीर त्रिपाठी के रायगढ़ किरोड़ीमल कॉलोनी स्थित निवास स्थल पर रायगढ़ नगर निगम की महापौर जानकी काट्जू पहुंची। उन्होंने शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी के पिता बयार समाचार पत्र के संपादक श्री सुभाष त्रिपाठी व उनकी माता श्रीमती आशा त्रिपाठी तथा शोकाकुल परिवार से मुलाक़ात कर उन्हें सांत्वना दी और शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी, पत्नी अनुजा त्रिपाठी एवं पुत्र अबीर त्रिपाठी पत्नी को अपनी श्रद्धांजलि दी।
महापौर जानकी काट्जू ने कहा कि कल मणिपुर में हुए आतंकी हमले में हमारे रायगढ़ के होनहार कर्नल विप्लव त्रिपाठी उनकी पत्नी एवं पुत्र शहीद हो गए,मैं इस आतंकी घटना से स्तब्ध हूँ। पूरा रायगढ़ शहर शोक में डूबा हुआ है,त्रिपाठी परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं है।ईश्वर से प्रार्थना करती हूँ कि परिवार को इस दुःख के बेला में संबल प्रदान करें।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.07.27रिटायरमेंट के 3 साल बाद भी नहीं मिली ग्रेच्युटी, हाईकोर्ट सख्त—30 दिन में भुगतान का आदेश
Uncategorized2026.07.27गोहत्या-निषेध हेतु केंद्रीय कानून, गोमाता को राष्ट्रमाता का सम्मान देने संतों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा आकर्षण का केंद्र रहे नंदी बैल भी ज्ञापन देने पहुंचे कलेक्टर भी उनके साथ फोटो खिंचवाए
Uncategorized2026.07.27स्मार्ट मीटर से बिजली खपत नहीं बढ़ती, तीन शहरों के सर्वे में सामने आई सच्चाई रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग के तुलनात्मक अध्ययन में जुलाई माह में बिजली खपत में उल्लेखनीय कमी दर्ज
Uncategorized2026.07.27शहरी भारत को भविष्य के लिए तैयार करने की दिशा में केंद्र के बड़े कदम: पीएम आवास, जल सुरक्षा और सतत विकास पर फोकस*
