अवैध धान परिवहन रोकने बार्डर चेक पोस्ट पर रखें कड़ी निगरानी
चेक पोस्ट में चौबीसों घंटे पालियों में तैनात रहेंगे कर्मचारी, सीसी टीवी कैमरे भी होंगे इंस्टाल
रायगढ़, (वायरलेस न्यूज़ 18 नवंबर 2021 ) धान खरीदी के मद्देनजर जिले के उड़ीसा राज्य के सीमा पर बनाए गए चेक पोस्ट में लगातार निगरानी रखी जाए। बाहर से आने वाले वाहनों की नियमित जांच करें। चेक पोस्ट में सीसी टीवी कैमरे लगाए व सभी तैनात अधिकारी-कर्मचारी पूरी गंभीरता से ड्यूटी करें। अन्य राज्यों से जिले में अवैध बिक्री के लिए धान की आवक नहीं होनी चाहिए। उक्त बातें कलेक्टर श्री भीम सिंह ने आज धान परिवहन के लिए सीमावर्ती इलाकों में बनाए गए चेक पोस्ट के निरीक्षण के दौरान कही। कलेक्टर श्री भीम सिंह आज पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक मीणा के साथ रायगढ़ व पुसौर विकासखण्ड के बार्डर इलाकों के चेक पोस्ट का निरीक्षण किया।
कलेक्टर श्री सिंह ने आज पुसौर विकासखण्ड के एकताल, रेंगालपाली, लारा व रायगढ़ के भूईयांपाली चेकपोस्ट के निरीक्षण में पहुंचे। यहां उन्होंने तैयार किए गए चेक पोस्ट में व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा तैनात कर्मचारियों से गाडिय़ों के जांच के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि 01 दिसम्बर से राज्य में समर्थन मूल्य पर धान का उपार्जन प्रारंभ होने जा रहा है। जिसको लेकर अन्य राज्यों से विक्रय हेतु अवैध धान के आवक की आशंका रहती है। इसको रोकने के लिए जिले की अंतर्राज्यीय सीमा पर चेक पोस्ट बनाकर विभिन्न विभागों से कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। अत: सभी कर्मचारी पूरी गंभीरता से चेक पोस्ट में निगरानी का कार्य करें। बाहर से आने वाले वाहनों की नियमित जांच करें। गाडिय़ों की आवाजाही की पूरी जानकारी पंजी में संधारित करें। मुख्य मार्गो के अलावा वैकल्पिक मार्गों पर भी नजर रखें। उन्होंने कर्मचारियों के रहने खाने के लिए भी समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए। इस दौरान पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक मीणा ने चेक पोस्ट पर सीसी टीवी लगाने के निर्देश दिए। साथ ही संबंधित थाना प्रभारियों को इन चेक पोस्ट की नियमित निगरानी के भी निर्देश दिए।
इस दौरान एसडीएम श्री युगल किशोर उर्वशा, जिला खाद्य अधिकारी श्री जी.पी.राठिया, सहायक खाद्य अधिकारी श्री चितरंजन सिंह, थाना प्रभारी चक्रधर नगर श्री अभिनव कांत सिंह सहित अन्य संबंधित विभागीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
ओव्हर लोड गाडिय़ों पर करें कार्यवाही
कलेक्टर श्री भीम सिंह व पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक मीणा ने निरीक्षण के दौरान रेंगालपाली स्थित खनिज जांच नाका का भी निरीक्षण किया। यहां तैनात कर्मचारियों से उन्होंने इस मार्ग से खनिज परिवहन के बारे में जानकारी ली। उन्होंने निरीक्षण रजिस्टर का भी अवलोकन किया। कलेक्टर श्री सिंह ने इस मार्ग से गुजरने वाले ओव्हर लोड गाडिय़ों पर कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि तय सीमा के अनुसार ही माल परिवहन गाडिय़ों में किया जाए। ओव्हर लोड वाहनों पर नियमानुसार कार्यवाही सुनिश्चित करें।
स.क्र./67/ राहुल फोटो..6, 7
[11/18, 23:49] Anil Ahuja: अवैध धान परिवहन रोकने बार्डर चेक पोस्ट पर रखें कड़ी निगरानी-कलेक्टर श्री भीम सिंह
कलेक्टर व एसपी ने अंतर्राज्यीय सीमा पर बने चेक पोस्ट का किया निरीक्षण
चेक पोस्ट में चौबीसों घंटे पालियों में तैनात रहेंगे कर्मचारी, सीसी टीवी कैमरे भी होंगे इंस्टाल
रायगढ़, 18 नवंबर 2021/ धान खरीदी के मद्देनजर जिले के उड़ीसा राज्य के सीमा पर बनाए गए चेक पोस्ट में लगातार निगरानी रखी जाए। बाहर से आने वाले वाहनों की नियमित जांच करें। चेक पोस्ट में सीसी टीवी कैमरे लगाए व सभी तैनात अधिकारी-कर्मचारी पूरी गंभीरता से ड्यूटी करें। अन्य राज्यों से जिले में अवैध बिक्री के लिए धान की आवक नहीं होनी चाहिए। उक्त बातें कलेक्टर श्री भीम सिंह ने आज धान परिवहन के लिए सीमावर्ती इलाकों में बनाए गए चेक पोस्ट के निरीक्षण के दौरान कही। कलेक्टर श्री भीम सिंह आज पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक मीणा के साथ रायगढ़ व पुसौर विकासखण्ड के बार्डर इलाकों के चेक पोस्ट का निरीक्षण किया।
कलेक्टर श्री सिंह ने आज पुसौर विकासखण्ड के एकताल, रेंगालपाली, लारा व रायगढ़ के भूईयांपाली चेकपोस्ट के निरीक्षण में पहुंचे। यहां उन्होंने तैयार किए गए चेक पोस्ट में व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा तैनात कर्मचारियों से गाडिय़ों के जांच के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि 01 दिसम्बर से राज्य में समर्थन मूल्य पर धान का उपार्जन प्रारंभ होने जा रहा है। जिसको लेकर अन्य राज्यों से विक्रय हेतु अवैध धान के आवक की आशंका रहती है। इसको रोकने के लिए जिले की अंतर्राज्यीय सीमा पर चेक पोस्ट बनाकर विभिन्न विभागों से कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। अत: सभी कर्मचारी पूरी गंभीरता से चेक पोस्ट में निगरानी का कार्य करें। बाहर से आने वाले वाहनों की नियमित जांच करें। गाडिय़ों की आवाजाही की पूरी जानकारी पंजी में संधारित करें। मुख्य मार्गो के अलावा वैकल्पिक मार्गों पर भी नजर रखें। उन्होंने कर्मचारियों के रहने खाने के लिए भी समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए। इस दौरान पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक मीणा ने चेक पोस्ट पर सीसी टीवी लगाने के निर्देश दिए। साथ ही संबंधित थाना प्रभारियों को इन चेक पोस्ट की नियमित निगरानी के भी निर्देश दिए।
इस दौरान एसडीएम श्री युगल किशोर उर्वशा, जिला खाद्य अधिकारी श्री जी.पी.राठिया, सहायक खाद्य अधिकारी श्री चितरंजन सिंह, थाना प्रभारी चक्रधर नगर श्री अभिनव कांत सिंह सहित अन्य संबंधित विभागीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
ओव्हर लोड गाडिय़ों पर करें कार्यवाही
कलेक्टर श्री भीम सिंह व पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक मीणा ने निरीक्षण के दौरान रेंगालपाली स्थित खनिज जांच नाका का भी निरीक्षण किया। यहां तैनात कर्मचारियों से उन्होंने इस मार्ग से खनिज परिवहन के बारे में जानकारी ली। उन्होंने निरीक्षण रजिस्टर का भी अवलोकन किया। कलेक्टर श्री सिंह ने इस मार्ग से गुजरने वाले ओव्हर लोड गाडिय़ों पर कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि तय सीमा के अनुसार ही माल परिवहन गाडिय़ों में किया जाए। ओव्हर लोड वाहनों पर नियमानुसार कार्यवाही सुनिश्चित करें।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 29, 2026विश्व हृदय दिवस पर एसईसीएल मुख्यालय में हृदय स्वास्थ्य जागरूकता वेबिनार आयोजित
छत्तीसगढ़September 29, 2026राजनीतिक मतभेद लोकतंत्र का हिस्सा, लेकिन संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप लगाते समय तथ्यों और प्रमाणों का सम्मान किया जाना चाहिए
बिलासपुरSeptember 29, 2026सेवा संकल्प अभियान के तहत तखतपुर में विकासखंड स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता संपन्न,45 संकुलों के 90 विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए प्रतिभागियों का चयन,भाषण में उमंग कुमार श्रीवास प्रथम ,समीर खांडे द्वितीय,रुद्र सूर्यवंशी चोरभट्टी कला ने तृतीय स्थान हासिल किया
बिलासपुरSeptember 28, 2026राष्ट्रीय निर्माण में हमारी भूमिका संगोष्ठी को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह डॉ कृष्ण गोपाल ने कहा **संघ की शताब्दी वर्ष में समाज को ऐसा बनाएंकी कोई हमारी तरफ आंख उठाने की हिम्मत ना कर सके