🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

रायपुर : कैम्पा: वन क्षेत्रों में दो वर्षों के दौरान 270 डबरी तथा तालाबों का निर्माण पूर्ण

On: November 18, 2021 6:49 PM


रायपुर, (वायरलेस न्यूज़) 18 नवम्बर 2021

राज्य के वन क्षेत्रों में नरवा विकास योजना के तहत कैम्पा मद से विगत दो वर्षों के दौरान 270 डबरी तथा तालाबों का निर्माण पूर्ण कर लिया गया है। इनमें वर्ष 2019-20 में कुल स्वीकृत 146 डबरी तथा तालाबों में से 132 डबरी तथा तालाबों का निर्माण पूर्ण हो चुका है। इसी तरह वर्ष 2020-21 में कुल स्वीकृत 212 डबरी तथा तालाबों में से अब तक 138 डबरी तथा तालाबों का निर्माण पूर्ण कर लिया गया है।

गौरतलब है कि डबरी तथा तालाब का निर्माण एक आम संरचना है, जो पानी को लंबे समय तक जमा करके रखने तथा विभिन्न प्रकार से इस्तेमाल में सबसे उपयुक्त है। यह ज्यादातर निचले क्षेत्र व समतल क्षेत्र में बनता है, जहां प्राकृतिक रूप से पानी रिसकर वर्षा से अथवा नाली के बहाव से आता है। तालाब काफी समयावधि तक पानी रोककर रखता है तथा अपने आस-पास के क्षेत्र में काफी देर तक नमी बनाए रखता है। जिन क्षेत्रों में सदाबहार नाले हैं, यह संरचना बहुत उपयोगी है।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment