महासमुन्द।(वायरलेस न्यूज़) संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर के प्रयास से क्षेत्र में नवीन धान खरीदी खुलने से किसानों में हर्ष व्याप्त है। किसानों ने आज शुक्रवार को संसदीय सचिव श्री चंद्राकर का अभिनंदन करते हुए आभार जताया। किसानों ने कहा कि उनकी पहल व प्रयास से ही राज्य शासन से नवीन धान खरीदी केंद्र की अनुमति मिल सकी है।
कोसरंगी, अछोला व अचानकपुर में नवीन धान खरीदी खोले जाने की अनुमति मिलने पर आज शुक्रवार को किसान बड़ी संख्या में संसदीय सचिव निवास पहुँचे। बाद इसके संसदीय सचिव श्री चंद्राकर का आभार जताते हुए अभिनंदन किया। किसानों ने कहा कि इन जगहों पर नवीन धान खरीदी केंद्र की लंबे समय से मांग की जा रही थी। जिसे संसदीय सचिव श्री चंद्राकर ने गंभीरता से लिया और इसके लिए प्रदेश सरकार से अनुमति दिलाई। इसके लिए क्षेत्र के किसान उनका हमेशा आभारी रहेंगे। इस दौरान केशवा क्षेत्र से मोहन चंद्राकर, मनोज चंद्राकर, दुर्गेश चंद्राकर, टीकम ध्रुव, खिलावन साहू, उमेश ध्रुव, बालाराम साहू, सुनील ध्रुव, दुर्गेश यादव, पुरूषोत्तम सारथी, युवराज यादव, नंदकुमार सोनवानी, खिरसाली से राजेश ध्रुव, उदेराम बरिहा, पुदमलाल पटेल, हेमसिंग, नकुलराम ध्रुव, जगेश्र बरिहा, शंकर पटेल, अचानकपुर से ऋषि चौधरी, नरसिंग चौधरी, धरमलाल साहू, रोहित सेन, जगमोहन चौधरी, रामशरण पटेल, दशरथ यादव, गोविंद राम पटेल, पंचराम पटेल, भुवनलाल दीवान, दीनाराम ध्रुव, अछोला से कमलनारायण साहू, योगेश यादव, लहरीसिंह ठाकुर, कमलेश सोनकर, बीना साहू, मोनिका साहू, कुलेश्वरी धीवर, कोसरंगी क्षेत्र से उमा सुरेश साहू, तुलसराम साहू, दीपक साहू, मन्नू साहू, जीवन यादव, संतोष ध्रुव, हीरेन्द्र साहू, बहादुर साहू, देवाराम साहू, पंचराम सारथी, जीवराखन सतनामी, रामलाल सतनामी, भानु राम साहू, डागा साहू, घनश्याम निषाद, सोहन साहू, चंदन साहू आदि उपस्थित थे।
0000000000000000000000
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़October 1, 2026संबलपुर की 7 वर्षीय चर्चिका बनीं ‘ग्लोबल आइकॉन ऑफ इंडिया’ ग्लोबल सीजन-7:
छत्तीसगढ़October 1, 2026रेलवे में कार्यरत महिला ने अधिकारी पर लगाया गंभीर आरोप, सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026अस्पताल में अचानक पहुंचे जनप्रतिनिधि, खुली व्यवस्थाओं की परतें! एक्स-रे बंद, ब्लड बैंक की मशीन बेकार, डॉक्टरों की मौजूदगी पर भी सवाल,मौके से स्वास्थ्य मंत्री को फोन, अब सीएचएमओ करेंगे निरीक्षण
छत्तीसगढ़October 1, 2026M.Tech. के दौरान अनुभव की अवधि ओवरलैप होने मात्र से पूरी सेवा-अनुभव को अमान्य नहीं किया जा सकता: हाईकोर्ट

