चोरभट्टीकला मिडिल स्कूल में संविधान उद्देशिका का हुआ वाचन

बिलासपुर (वायरलेस न्यूज़)भाड़म संकुल के अंतर्गत शासकीय मिडिल स्कूल चोरभट्टीकला मेंआज 26 नवम्बर को संविधान दिवस के अवसर पर भारतीय संविधान के उद्देशिका का वाचन शाला के प्रधानपाठक राजकुमार शुक्ल ने छात्रों को कराया ।
आज दिनांक 26 नवंबर 2021 को शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला चोरभट्टीकला में संविधान दिवस का आयोजन किया गया । जिसमें डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की फोटो पर गुलाल एवं माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। तत्पश्चात संस्था के प्रधान पाठक श्री राजकुमार शुक्ल द्वारा संविधान के महत्व की जानकारी एवं संविधान का निर्माण किस प्रकार हुआ इसकी जानकारी दी गई उसके बाद संस्था के श्रीमती शर्मिला मिश्रा, श्रीमती मंदाकिनी सोना, श्रीमती आसिया अंजुम एवं श्री अरविंद कुमार गुप्ता ने संविधान सभा के गठन, नियमन 26 नवंबर 1949 के अपनाने तथा पूर्ण रूप से 26 जनवरी 1950 को लागू किया गया साथ ही संविधान के अनुसार मौलिक अधिकार, कर्तव्य नीति निर्देशक तत्व आदि के बारे में विस्तृत रूप में बताया गया तथा शिक्षक एवं विद्यार्थियों के द्वारा संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक रूप से वाचन किया गया। कक्षा आठवीं की छात्रा मुस्कान यादव के द्वारा संविधान दिवस के उपलक्ष में अपने विचारों की प्रस्तुति दी गई इसमें जिसमें संविधान के महत्व पर प्रकाश डाला गया एवं संविधान को सभी को समान रूप से पालन करने के लिए प्रेरित किया गया।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़October 1, 2026संबलपुर की 7 वर्षीय चर्चिका बनीं ‘ग्लोबल आइकॉन ऑफ इंडिया’ ग्लोबल सीजन-7:
छत्तीसगढ़October 1, 2026रेलवे में कार्यरत महिला ने अधिकारी पर लगाया गंभीर आरोप, सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026अस्पताल में अचानक पहुंचे जनप्रतिनिधि, खुली व्यवस्थाओं की परतें! एक्स-रे बंद, ब्लड बैंक की मशीन बेकार, डॉक्टरों की मौजूदगी पर भी सवाल,मौके से स्वास्थ्य मंत्री को फोन, अब सीएचएमओ करेंगे निरीक्षण
छत्तीसगढ़October 1, 2026M.Tech. के दौरान अनुभव की अवधि ओवरलैप होने मात्र से पूरी सेवा-अनुभव को अमान्य नहीं किया जा सकता: हाईकोर्ट

