अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

डस्टर कार में सराई चिरान रखकर ग्राहक तलाश कर रहे दो व्यक्ति लिए गए हिरासत में….

On: August 7, 2022 7:21 PM
Follow Us:

#चौकी खरसिया पुलिस दोनों व्यक्तियों पर कार्यवाही कर वाहन में रखे 22 नग चिरान और डस्टर वाहन की वन विभाग के सुपुर्द….

*रायगढ़*। कल दिनांक 05.08.2022 को मुखबीर द्वारा चौकी प्रभारी खरसिया उपनिरीक्षक नंदकिशोर गौतम को सूचना दिया कि मौहापाली चौक बायपास रोड खरसिया पर खड़ी डस्टर वाहन में सरई लकड़ी का पल्ला लोड है, लकड़ी को गाड़ी में रखकर दो व्यक्ति लकड़ी बिक्री के लिए आसपास ग्राहक तलाश कर रहे हैं । सूचना पर तत्काल चौकी प्रभारी हमराह स्टाफ के साथ बाईपास रोड पर घेराबंदी कर दो व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया एक व्यक्ति अपना नाम *धनेश भारद्वाज पिता मयाराम भारद्वाज उम्र 30 साल निवासी भिखमपुरा सारंगढ़ हाल मुकाम नवापारा थाना छाल तथा दूसरे व्यक्ति ने अपना नाम लच्छन सतनामी पिता साधराम शांडिल्य उम्र 31 साल निवासी सारसमार थाना छाल* बताया लकड़ी के संबंध में पूछताछ करने पर लच्छन बताया कि उसने गांव के जंगल से सरई पेड़ को काटकर लकड़ी का पल्ला चिरान बनाकर ग्राम सारसमार जंगल में छिपाकर रखा था और लकड़ी को बिक्री के लिए धनेश भारद्वाज से बात कर उसके डस्टर वाहन में लेकर खरसिया बिक्री के लिए लाए थे । दोनों के कब्जे से वाहन में लोड *22 नग सराई लकड़ी का चिरान कीमती करें ₹14,800* एवं पुरानी डस्टर वाहन CG 13 W 2864 कीमत 5,00,000 रुपए *जुमला ₹5,14,800 का जप्त* किया गया। दोनों के कथनों से सराई लकड़ी चोरी की संपत्ति के संदेह पर डस्टर वाहन मय चिरान *धारा 102 सीआरपीसी के तहत कार्यवाही* कर जप्त कर माल वन परीक्षेत्र अधिकारी खरसिया के सुपुर्दअग्रिम कार्यवाही के लिए दिया गया । आरोपियों की घेराबंदी रेड कार्यवाही में चौकी प्रभारी खरसिया उपनिरीक्षक नंदकिशोर गौतम के साथ प्रधान आरक्षक मनोज मरावी, महेंद्र खरे, शंकर क्षत्रिय, अशोक देवांगन, आरक्षक साविल चंद्रा, सोहन यादव, कीर्ति सिदार, सुरेंद्र पटेल, त्रिभुवन सिदार, गंगा यादव की अहम भूमिका रही है।

Author Profile

Amit Mishra
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Join Instagram

Join Now

Also Read

कलेक्टर संजय कुमार जैन और एसपी सुरेंद्र कुमार जैन ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा का किया शुभारंभ

सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?

छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*

मुंगेली में औद्योगिक विकास की नई शुरुआत, बीईएमएल संयंत्र बनेगा विकास का आधार: कलेक्टर* *जिले में खुलेगा छत्तीसगढ़ का पहला हैवी अर्थ मूविंग इक्वीपमेंट निर्माण संयंत्र*

बिलासपुर शहर वृत्त केे 81% उपभोक्ताओं के बिजली बिल में आई कमी

छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट आर्गेनाइजेशन का खरसिया में शपथग्रहण समारोह संपन्न। पत्रकारों को निडरता से कार्य करने के लिए पत्रकार सुरक्षा कानून होना अतिआवश्यक – व्यास पाठक

Leave a Comment