अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह स्व.रोशन अग्रवाल के निवास पहुंच श्रद्धांजलि दी

On: February 8, 2021 4:17 PM
Follow Us:

रायगढ़ (अनिल आहूजा वायरलेस न्यूज़ 8 फरवरी। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने आज स्व. रोशन अग्रवाल के निवास स्थान के निवास पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की। रोशन लाल अग्रवाल जी के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और शोकाकुल परिजन से भेंट कर ढांढस बंधाया। उन्होंने कहा कि इस दुख की घड़ी में पार्टी उनके परिवार के साथ है और हमेशा रहेगी। उन्होंने पूर्व विधायक रोशन अग्रवाल के पुत्र गौतम अग्रवाल को बताया कि रोशन अग्रवाल कितने सच्चें निष्ठावान और पार्टी के लिए हमेशा खड़े रहने वाले व्यक्ति थे और उनको कभी भुलाया नही जा सकता उनकी एक अलग ही पहचान थी। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने कहा कि पार्टी को उंचाईयों तक ले जाने में उनका रायगढ़ जिले में महत्वपूर्ण योगदान रहा। उनके निधन से मुझे व्यक्तिगत भी दुख पहुंचा है। आज पूर्व सीएम रमन सिंह अपने निर्धारित समय पर रोशन लाल अग्रवाल के निवास स्थान पर पहुंचे थे और करीब 15-20 मिनट उनके घर में रहे और पूरे परिवार से मुलाकत कर ढांढस बंधाया। उनके पुत्र गौतम अग्रवाल से बातचीत की और पार्टी के प्रारंभिक दिनों से लेकर अब तक उनके द्वारा किये गये उल्लेखनीय कार्यों को याद दिलाया औऱ कहा कि उनका अचानक चले जाना बहुत ही दुःखद है। इस दौरान जिले के वरिष्ठ भाजपा नेता गिरधर गुप्ता, गोपाल शर्मा, गुरूपाल भल्ला, पूर्व सभापति सुभाष पाण्ये, जगन्नाथ पाणिग्राही उपस्थित थे वहीं उनके घर के सामने बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Author Profile

Amit Mishra
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Join Instagram

Join Now

Also Read

कलेक्टर संजय कुमार जैन और एसपी सुरेंद्र कुमार जैन ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा का किया शुभारंभ

सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?

छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*

मुंगेली में औद्योगिक विकास की नई शुरुआत, बीईएमएल संयंत्र बनेगा विकास का आधार: कलेक्टर* *जिले में खुलेगा छत्तीसगढ़ का पहला हैवी अर्थ मूविंग इक्वीपमेंट निर्माण संयंत्र*

बिलासपुर शहर वृत्त केे 81% उपभोक्ताओं के बिजली बिल में आई कमी

छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट आर्गेनाइजेशन का खरसिया में शपथग्रहण समारोह संपन्न। पत्रकारों को निडरता से कार्य करने के लिए पत्रकार सुरक्षा कानून होना अतिआवश्यक – व्यास पाठक

Leave a Comment