अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

शहर के ईशा नगर मैदान के पास स्कुटी पर 10 लीटर महुआ के साथ आरोपी गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने भेजा रिमांड पर

On: May 30, 2022 6:05 PM
Follow Us:

*रायगढ़ (वायरलेस न्यूज़)। आज दिनांक 30.05.2022 के सुबह थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक मनीष नागर को मुखबिर से सूचना मिली कि ईशा नगर के पास एक व्यक्ति स्कुटी पर महुआ शराब रखकर बिक्री कर रहा है । सूचना पर टीआई मनीष नागर द्वारा माईनर एक्ट के कार्रवाई के लिये शहर में रवाना हुये प्रधान आरक्षक दिग्विजय दास वैष्णव एवं हमराह आरक्षक उत्तम सारथी और कमलेश सागर को मौके पर जाकर कार्रवाई का निर्देश दिये । ईशा नगर मैदान के पास जैसे की पुलिस पहुंची एक व्यक्ति *स्कूटी ग्राजिया होण्डा कम्पनी काला रंग का क्रमांक सीजी 13- ए.एम.- 7310* को लेकर भागने का प्रयास किया जिसे आरक्षकगण हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर अपना नाम *अजेश कुमार मिंज पिता पोलिकार्क मिंज (37 साल) निवासी जगतपुर थाना कोतवाली* का रहने वाला बताया जिसके गाडी की डिग्गी में एक पालीथीन में लगभग *10 लीटर महुआ शराब कीमती करीब 3,000 रूपये* का पाया गया जिसे आरोपी द्वारा बिक्री करना बताया । आरोपी की स्कुटी व शराब की जप्ती कर थाना कोतवाली में *धारा 34(2),59(क) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई* कर रिमांड पर भेजा गया है । टीआई मनीष नागर के निर्देशन पर प्रधान आरक्षक 306 दिग्विजय दास वैष्णव के हमराह कार्यवाही में आरक्षक उत्तम सारथी और कमलेश सागर शामिल थे ।

Author Profile

Amit Mishra
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Join Instagram

Join Now

Also Read

कलेक्टर संजय कुमार जैन और एसपी सुरेंद्र कुमार जैन ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा का किया शुभारंभ

सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?

छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*

मुंगेली में औद्योगिक विकास की नई शुरुआत, बीईएमएल संयंत्र बनेगा विकास का आधार: कलेक्टर* *जिले में खुलेगा छत्तीसगढ़ का पहला हैवी अर्थ मूविंग इक्वीपमेंट निर्माण संयंत्र*

बिलासपुर शहर वृत्त केे 81% उपभोक्ताओं के बिजली बिल में आई कमी

छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट आर्गेनाइजेशन का खरसिया में शपथग्रहण समारोह संपन्न। पत्रकारों को निडरता से कार्य करने के लिए पत्रकार सुरक्षा कानून होना अतिआवश्यक – व्यास पाठक

Leave a Comment