रायगढ़ (वायरलेस न्यूज़) डेढ लाख से अधिक रूपये के एलईडी व हैलोजन लाइट, कॉपर वायर की जप्त *रायगढ़* । पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीना के दिशा निर्देशन एवं एडिशनल एसपी लखन पटले, एसडीओपी धरमजयगढ़ दीपक मिश्रा के मार्गदर्शन पर त्वरित कार्रवाई करते हुए *डोंगामौहा मांइस क्षेत्र* से चोरी हो रहे एलईडी लाइट एवं कॉपर वायर चोरी करने वाले तीन आरोपियों को *तमनार पुलिस* द्वारा सूचना के 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर आरोपियों से *₹1,60,000 के लाइट्स एवं कॉपर वायर बरामद* किया गया है । आज दिनांक 28/11/2021 को जेपीएल मांइस में कार्यरत सिक्योरिटी इंचार्ज विल्सन लकडा थाना तमनार आकर थाना प्रभारी निरीक्षक एल.पी. पटेल को बताया कि माइंस एरिया में लगे एलईडी लाइट्स, फिटिंग लाइट्स, हैलोजन लाइट और कॉपर वायर, जी.बी. बॉक्स को पिछले एक-दो सप्ताह से अज्ञात चोर चोरी कर ले जा रहे हैं । चोरी गये लाइट्स काफी कीमती है, सिक्योरिटी गार्ड होने के बावजूद इस प्रकार चोरी को अंजाम दिया जा रहा है । थाना प्रभारी द्वारा अज्ञात चोरों की पतासाजी के लिए मुखबिरों एवं सूचना संकलन के लिए स्टाफ को निर्देशित किया गया । इसी बीच ग्राम लिबरा से मुखबिर द्वारा गांव के तीन लड़के बड़ी-बड़ी हैलोजन लाइट्स बिक्री के लिए कुछ लोगों से चर्चा करना बताया । थाना प्रभारी तत्काल ग्राम लिबरा जाकर मुखबिर द्वारा बताये गये संदेही भोजराम सिदार, शंकर राठिया, उमेश सिदार को हिरासत में लिया गया । संदेहियों से कड़ी पूछताछ में तीनों स्वीकार किये कि पिछले एक-दो सप्ताह से क्षेत्र में लाइट्स और कॉपर वायर चोरी कर रहे थे । आरोपियों की निशानदेही पर उनसे कीमती लाइट्स व कॉपर वायर करीब ₹160000 की बरामदगी की गई है । थाना प्रभारी को जानकारी मिली कि आरोपियों द्वारा विद्युत प्रभावित लाइन को भी बड़े खतरनाक तरीके से काट वायर चोरी करते थे, जिन्हें थाना प्रभारी कड़ी फटकार लगाये तथा रिपोर्टकर्ता सिक्योरिटी इंचार्ज विल्सन लकडा के रिपोर्ट पर दर्ज अपराध क्रमांक 365/2021 धारा 379 IPC के अपराध में तीनों आरोपी आरोपी भोजराम सिदार 25 साल, शंकर राठिया 29 साल, उमेश सिदार 27 साल तीनों निवासी ग्राम लिबरा थाना तमनार को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है । कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक एलपी पटेल के साथ आरक्षक अरविंद पटनायक की अहम भूमिका रही है ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़October 1, 2026संबलपुर की 7 वर्षीय चर्चिका बनीं ‘ग्लोबल आइकॉन ऑफ इंडिया’ ग्लोबल सीजन-7:
छत्तीसगढ़October 1, 2026रेलवे में कार्यरत महिला ने अधिकारी पर लगाया गंभीर आरोप, सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026अस्पताल में अचानक पहुंचे जनप्रतिनिधि, खुली व्यवस्थाओं की परतें! एक्स-रे बंद, ब्लड बैंक की मशीन बेकार, डॉक्टरों की मौजूदगी पर भी सवाल,मौके से स्वास्थ्य मंत्री को फोन, अब सीएचएमओ करेंगे निरीक्षण
छत्तीसगढ़October 1, 2026M.Tech. के दौरान अनुभव की अवधि ओवरलैप होने मात्र से पूरी सेवा-अनुभव को अमान्य नहीं किया जा सकता: हाईकोर्ट

