🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

संसदीय सचिव यू.डी. मिंज ने ली बिहान प्रोजेक्ट मैनेजरों की बैठक

On: November 29, 2021 12:02 PM

ग्रामीण स्तर पर समूहों की समस्याओं और नए रोजगार सृजन पर हुई चर्चा

जशपुर:-विधायक कार्यालय कुनकुरी में आज एनआरएलएम कार्यक्रम के तहत कुनकुरी विधानसभा के तीनों ब्लॉकों से बिहान स्व सहायता समूह के ब्लॉक प्रोजेक्ट मैनेजर (बीपीएम) की मासिक बैठक संसदीय सचिव छत्तीसगढ़ शासन एवं विधायक कुनकुरी यूडी मिंज ने ली।जिसमे सभी ब्लॉक के बीपीएम उपस्थित थे।

बैठक में बिहान समूह से कैसे ग्रामीणों के लिए रोजगार मुहैया कराई जाए,ग्रामीण स्तर पर समूहों को किन समस्याओं का सामना करना पड़ता है रोजगार के लिए नए अवसर कैसे बनें इस पर चर्चा हुई विधायक एवं संसदीय सचिव छत्तीसगढ़ शासन ने ग्रामीणों को पुटुस एवं सेंधवार के जलावन एवं फर्नीचर के उपयोग की जानकारी सभी बीपीएम को दी और कहा इसके लिए आप सभी ग्रामीणों को अवगत कराएं !!

समूहों के चल रहे कार्यों की समीक्षा के दौरान विधायक कुनकुरी ने कहा समूह के कार्यों में नए रोजगारोन्मुखी योजनाओं को अमल में लाएं ग्रामीणों को अधिक से अधिक स्वरोजगार से जोड़कर स्वालम्बन की ओर बढ़ाने बिहान समूह को हर घर तक लेकर जाएं। समीक्षा बैठक में मुख्य रूप से विधायक यू.डी. मिंज के साथ दुलदुला ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष अरविंद साय उपस्थित रहे !!

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment