🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

जिले की होनहार छात्रा शालिनी का हुआ आईआईटी रूड़की में चयन।
पुलिस अधीक्षक सूरजपुर ने छात्रा को इस उपलब्धि पर किया सम्मानित

On: December 2, 2021 6:25 AM

सूरजपुर। (वायरलेस न्यूज़) देश के उच्च शिक्षण संस्थान इंडियन इंस्टिटयूट ऑफ टेक्नोलॉजी (आईआईटी) रूड़की में जिले की होनहार प्रतिभावान छात्रा शालिनी गुप्ता ने चयनित होकर सूरजपुर जिले का मान बढ़ाया है। मंगलवार 30 नवम्बर को पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता ने शालिनी के इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने अपने आईआईटी में अध्ययन से जुड़े अनुभवों को साझा किया और शालिनी को उच्च शिक्षा के लिए मार्गदर्शन देकर प्रोत्साहित किया। शालिनी सूरजपुर जिले के पत्रकार अजय गुप्ता की सुपुत्री है जो प्रारंभ से ही मेघावी रही है। इस दौरान स्थापना प्रभारी अखिलेश सिंह सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment