● दो आरोपियों को किया गया गिरफ्तार, अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए जारी है छापेमारी…

*रायगढ़* । मधुवनपारा में रहने वाले विनितेश तिवारी के साथ मारपीट कर फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिये दबिश दे रही चक्रधरनगर पुलिस द्वारा दो आरोपी (1) जिमी बजाज पिता देवराम लाल बजाज उम्र 19 साल निवासी रामभाटा थाना कोतवाली रायगढ़ (2) दुर्गेश सारथी पिता रोहिदास सारथी उम्र 28 साल केलो विहार पुलिस कॉलोनी चक्रधरनगर थाना चक्रधरनगर* को आज दिनांक 02/12/2021 के शाम कोतवाली क्षेत्र से गिरफ्तार कर थाने में सुरक्षार्थ रखा गया है । गिरफ्तार आरोपियों के फरार साथियों की गिरफ्तारी के लिये चक्रधरनगर पुलिस द्वारा दबिश दी जा रही है । गिरफ्तार दोनों आरोपियों को कल रिमांड पर भेजा जावेगा । प्रार्थी विनितेश तिवारी द्वारा दिनांक 30.11.2021 की रात्रि मां विहार कालोनी पेट्रोलपंप के पास आरोपी सोनी पाण्डे, जिमी साव एवं उनका एक अन्य साथी द्वारा गाली गलौच, मारपीट करने की रिपोर्ट थाना चक्रधरनगर में दर्ज कराया गया था जिस पर चक्रधरनगर पुलिस द्वारा आरोपियों के विरूद्ध धारा 294, 323, 324, 327, 34, 355, 506(B) IPC के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कर रही है ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़October 1, 2026संबलपुर की 7 वर्षीय चर्चिका बनीं ‘ग्लोबल आइकॉन ऑफ इंडिया’ ग्लोबल सीजन-7:
छत्तीसगढ़October 1, 2026रेलवे में कार्यरत महिला ने अधिकारी पर लगाया गंभीर आरोप, सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026अस्पताल में अचानक पहुंचे जनप्रतिनिधि, खुली व्यवस्थाओं की परतें! एक्स-रे बंद, ब्लड बैंक की मशीन बेकार, डॉक्टरों की मौजूदगी पर भी सवाल,मौके से स्वास्थ्य मंत्री को फोन, अब सीएचएमओ करेंगे निरीक्षण
छत्तीसगढ़October 1, 2026M.Tech. के दौरान अनुभव की अवधि ओवरलैप होने मात्र से पूरी सेवा-अनुभव को अमान्य नहीं किया जा सकता: हाईकोर्ट

