🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

पंजाब किंग्स को छोड़ लखनऊ टीम में शामिल होने की खबर पर प्रशंसकों ने “केएल राहुल” की फिरकी ली

On: December 2, 2021 6:49 PM

फैंस ने केएल राहुल से कहा “मुस्कुराइए आप लखनऊ में हैं “

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के अगले सीज़न के लिए तैयारी चल रही है औऱ नई टीमों के लिए नीलामी हो रही है. इस बार टूर्नामेंट में हिस्सा लेने के लिए 8 टीमों को अपने सिर्फ चार खिलाड़ियों को रिटेन करने का विकल्प दिया गया है। बाकी सभी खिलाड़ियों को नीलामी में उतारा जाएगा। इसी बीच पंजाब किंग्स को छोड़ने का मन बना चुके कप्तान केएल राहुल की नई टीम के साथ जुड़ने की खबर आ रही है। सूत्रों के मताबिक, इस बार टूर्नामेंट में शामिल होने जा रही लखनऊ की टीम उन्हें अपना कप्तान बनाना चाहती है।

इस खबर के आते ही केएल राहुल के फैंस सोशल मीडिया पर तरह-तरह के पोस्ट और कमेंट कर मज़ेदार तरीके से शुभकाएं दे रहे हैं.

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Koo पर केएल राहुल की पोस्ट पर लोगों ने कई मनोरंजन से भरपूर कमेंट किए, जैसे कि- मुस्कुराइए आप लखनऊ में हैं.

माना जा रहा है कि राहुल को नए आईपीएल सीजन में उतरने वाली लखनऊ की टीम ने अब तक की सबसे ज्यादा रकम ऑफर की है। यह ऑफर 20 करोड़ का है।

इसके बाद राहुल इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में सबसे महंगे खिलाड़ी हो जाएंगे। इससे पहले रायल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम की कमान संभाल चुके विराट कोहली 18 करोड़ की बोली के साथ टूर्नामेंट के सबसे महंगे खिलाड़ी थे।Koo AppYou mean Lucknow – Shraiyash Dixit (@Shraiyash_Dixit) 1 Dec 2021

Koo AppWhy u did like this kl.. – Surjyakanta Behera (@Surjyakanta_Behera) 1 Dec 2021

Koo Appमस्कुरेये आप लखनऊ में है. – Arnavjaan (@AJ_Baishya) 1 Dec 2021

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment