बिलासपुर (वायरलेस न्यूज़ 04 दिसम्बर 2021 ) । राज्य सरकार की पोषण बाड़ी योजना से कई परिवारों की बाड़ी लहलहा रही है। इससे उनके दैनिक जरूरत के लिए सब्जी आसानी से मिल जाती है। सब्जी बेचकर घर की कुछ जरूरते भी पूरी हो जा रही है। तखतपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत बेलपान के श्री संतोष मरावी और श्री सुहागदास मानिकपुरी अपनी बाड़ी में उद्यानिकी विभाग की मदद से सब्जी लगा रहे हैं।
श्री संतोष मरावी ने बताया कि अपनी बाड़ी में उन्होंने भुटटा, सेमी, भिन्डी औैर लौकी लगाई है। उद्यानिकी विभाग की पोषण बाड़ी योजना के अंतर्गत उन्हें विभिन्न प्रकार की सब्जी किट निःशुल्क प्रदाय की गयी है। इसी प्रकार श्री सुहागदास मानिकपुरी ने अपनी बाड़ी में भिन्डी, तोरई, लौकी और लाल बाझी उद्यानिकी विभाग द्वारा प्रदान की गयी सहायता से लगायी है। इन सब्जियों से उनके घर में उपयोग के लिए सब्जी की दैनिक जरूरत तो पूरी हो ही जाती है। इसके अलावा ज्यादा उत्पादन होने पर वे दन सब्जियों को साप्ताहिक बाजार में बेच भी देते हैं जिससे परिवार का कुछ खर्च भी निकल जाता है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़October 1, 2026संबलपुर की 7 वर्षीय चर्चिका बनीं ‘ग्लोबल आइकॉन ऑफ इंडिया’ ग्लोबल सीजन-7:
छत्तीसगढ़October 1, 2026रेलवे में कार्यरत महिला ने अधिकारी पर लगाया गंभीर आरोप, सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026अस्पताल में अचानक पहुंचे जनप्रतिनिधि, खुली व्यवस्थाओं की परतें! एक्स-रे बंद, ब्लड बैंक की मशीन बेकार, डॉक्टरों की मौजूदगी पर भी सवाल,मौके से स्वास्थ्य मंत्री को फोन, अब सीएचएमओ करेंगे निरीक्षण
छत्तीसगढ़October 1, 2026M.Tech. के दौरान अनुभव की अवधि ओवरलैप होने मात्र से पूरी सेवा-अनुभव को अमान्य नहीं किया जा सकता: हाईकोर्ट

