🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

ब्रेकिंग न्यूज़ कोरबा इनकम टैक्स बड़े व्यापारी के यहां पड़ा छापा सुबह मचा हड़कंप

On: December 22, 2021 7:01 AM

पुष्पेंद्र श्रीवास वायरलेस न्यूज़ कोरबा। बुधवार की सुबह छत्तीसगढ़ के कोरबा ,बिलासपुर, रायपुर, रायगढ़ के कोयला व लोहा कारोबारियों के यहाँ आईटी की दबिश पड़ी। आयकर की कई टीमों ने रायपुर, कोरबा,रायगढ़ में व्यवसायिक प्रतिष्ठानों और घरों पर दबिश दी है।
कोरबा में दर्री रोड स्थित अग्रसेन कन्या महाविद्यालय के बगल एवं लायन राजकुमार अग्रवाल के यहां दबिश दी गई है। व्यवसाई भगवान दास अग्रवाल एवं राजकुमार अग्रवाल के घर एवं प्रतिष्ठान में आईटी की टीम ने एक साथ छापा मारा है। राजकुमार अग्रवाल के रायपुर और रायगढ़ स्थित संस्थानों में भी दबिश दी गई है। पावर हाउस रोड स्थित अनूपचंद तिलोकचंद ज्वैलर्स में भी टीम पहुंची। इनके छत्तीसगढ़ सेल्स कारपोरेशन व सर्वमंगला कंस्ट्रक्शन के कोरबा, रायपुर, रायगढ़ स्थित संस्थान में एक साथ दबिश दी गई। इस कार्रवाई से शहर सहित प्रदेश भर में हड़कंप मच गई है।

रायपुर में वालफोर्ट सिटी, चौबे कॉलोनी शंकर नगर में व्यवसायियों के सुबह की शुरुआत आयकर टीम के छापे से हुई। प्रदेश भर में संयुक्त टीम में शामिल लगभग 100 की संख्या में अधिकारी एक साथ दबिश देकर दस्तावेजों के साथ-साथ इन व्यापारियों के द्वारा किए गए लेनदेन का ब्यौरा खंगाल रहे हैं। आयकर विभाग की दबिश को लेकर तरह-तरह की चर्चाओं का माहौल भी गर्म हो चला है। राजनीतिक गलियारों भी में इस छापा को लेकर चर्चाएं गर्म हैं।
आयकर विभाग के सूत्रों ने बताया है कि छापा और सर्वे की यह संयुक्त कार्यवाही है। विस्तृत ब्यौरा दोपहर बाद हासिल होने की संभावना है।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment