रायगढ़(अनिल आहूजा वायरलेस न्यूज़ 2 जनवरी21) शहर की प्रसिद्ध शैक्षणिक संस्था संस्कार पब्लिक स्कूल ने हर तीज-त्यौहारों की तर्ज पर नववर्ष भी सादगी से मनाया। बच्चों ने अपने हाथों से ग्रीटिंग काड्र्स बनाए और अपने मित्रों व रिश्तेदारों को भेंट किए। अपनी कला का प्रदर्शन सोशल साइट्स पर किया। स्कूल परिसर में प्राचार्य श्रीमती रश्मि शर्मा ने स्टाफ के साथ केक काटा और नववर्ष की एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं।

स्कूल के मार्गदर्शक रामचंद्र शर्मा ने बताया कि हमारी संस्था में बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए विविध आयोजन किए जाते हैं। शैक्षणिक के साथ खेलकूद व सांस्कृतिक गतिविधियों पर भी विशेष ध्यान दिया जाता है। इस कोरोना काल में अभी बच्चे स्कूल नहीं आ पा रहे हैं, लेकिन सारी गतिविधियां ऑनलाइन आयोजित की जा रही हैं, जिसमें बच्चों के साथ उनके अभिभावक भी उत्साह से भागीदारी निभा रहे हैं। इसी कड़ी मेंं नववर्ष पर ग्रीटिंग कार्ड बनाओ स्पर्धा आयोजित की गई, जिसमें बच्चों ने एक से बढ़कर एक काड्र्स बनाए और उसे स्कूल के वाट्सएप ग्रुप, फेसबुक व अन्य सोशल साइट्स पर पोस्ट किया। बच्चों को एक्टिंग डायरेक्टर सी पी देवांगन सहित सभी शिक्षकों से भरपूर सराहना मिली।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
अन्यOctober 2, 2026वन्यजीव सुरक्षा सप्ताह विशेष
छत्तीसगढ़October 2, 2026वन्यजीव सुरक्षा सप्ताह आज से, औपचारिकता निभाएगा विभाग!मुआवजा बढ़ाने की सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन पर अब तक अमल नहीं, हाथी-मानव संघर्ष में ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी (अमित मिश्रा संपादक वायरलेस न्यूज)
छत्तीसगढ़October 1, 2026संबलपुर की 7 वर्षीय चर्चिका बनीं ‘ग्लोबल आइकॉन ऑफ इंडिया’ ग्लोबल सीजन-7:
छत्तीसगढ़October 1, 2026रेलवे में कार्यरत महिला ने अधिकारी पर लगाया गंभीर आरोप, सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज

