पुष्पेन्द्र श्रीवास (वायरलेस न्यूज़) कोरबा। साहू समाज के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत व प्रदेश के गृह व पीडब्ल्यूडी मंत्री ताम्रध्वज साहू ऊर्जानगरी पहुंच गए हैं। दोनों विशिष्टजन आज सुबह 11 बजे यहां पहुंचे। यहां पहुंचने पर प्रशासनिक अधिकारियों ने उनकी अगवानी की, जबकि कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। स्वागत सत्कार के बाद दोनों सांसद ज्योत्सना महंत के निवास पर पहुंचे और वहां कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। श्री साहू कार्यकर्ताओं से मिलने के बाद पंचवटी विश्रामगृह के लिए रवाना हुए और वहां लोक निर्माण विभाग व पुलिस विभाग के अधिकारियों से चर्चा की। यहां आमजनों से भी मुलाकात का कार्यक्रम था। अधिकारियों से चर्चा करने एवं आम जनता से मुलाकात के बाद श्री साहू टीपी नगर स्थित राजीव गांधी ऑडिटोरियम के लिए रवाना हो गए। वहां वे साहू समाज के शपथ ग्रहण व सम्मान समारोह में शामिल हुए। विधानसभा स्पीकर भी इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे। शपथ ग्रहण समारोह के बाद डॉ. महंत जहां सक्ती के लिए रवाना हो गए वहीं गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू सीएसईबी ग्राउंड हेलीपेड से हेलीकाप्टर द्वारा रायपुर के लिए प्रस्थान किये।
राष्ट्रीय अध्यक्ष का किया स्वागत
पिछड़ा वर्ग कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ताम्रध्वज साहू व प्रदेश अध्यक्ष चोलेश्वर चंद्राकर के कोरबा पहुंचने पर उनका पिछड़ा वर्ग कांग्रेस के पदेश महामंत्री गोपाल यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष श्याम सुंदर सोनी, जिलाध्यक्ष अध्यक्ष राजेश मानिकपुरी, गजानंद साहू, संजय बरेठ, गिरधारी बरेठ, विनोद कर्ष, खगेश बरेठ, फूलेश साहू, फूलदास महंत, प्रेम साहू, लक्ष्मीनारायण विश्वकर्मा सहित अनेकों कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया गया।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़October 1, 2026रेलवे में कार्यरत महिला ने अधिकारी पर लगाया गंभीर आरोप, सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026अस्पताल में अचानक पहुंचे जनप्रतिनिधि, खुली व्यवस्थाओं की परतें! एक्स-रे बंद, ब्लड बैंक की मशीन बेकार, डॉक्टरों की मौजूदगी पर भी सवाल,मौके से स्वास्थ्य मंत्री को फोन, अब सीएचएमओ करेंगे निरीक्षण
छत्तीसगढ़October 1, 2026M.Tech. के दौरान अनुभव की अवधि ओवरलैप होने मात्र से पूरी सेवा-अनुभव को अमान्य नहीं किया जा सकता: हाईकोर्ट
अन्यOctober 1, 2026खुशी कोई बाहरी साधन नहीं, बल्कि हमारे विचारों की आंतरिक ऊर्जा है— बीके स्वाति दीदी

