🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

छत्तीसगढ़ राज्य अटल बिहारी वाजपेयी जी की देन, छत्तीसगढ़िया होने पर गर्व

On: December 25, 2021 3:18 PM

करगीरोड कोटा (वायरलेस न्यूज़) २५ दिसंबर दिन शनिवार को नगर के प्रतिष्ठित नागरिक श्री वेन्कटलाल अग्रवाल जी के निवास स्थान पर भारत के भूतपूर्व यशश्वी प्रधानमंत्री माननीय श्री अटल बिहारी बाजपेई जी की ९७जन्म दिवस पर भारत माता एवं अटल बिहारी बाजपेई जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण , पुष्प, अक्षत अर्पित कर तिलक लगाकर, दीप प्रज्वलित कर, दीप वंदना कर मनाया गया इस पावन दिवस पर श्री वेन्कटलाल अग्रवाल जी जिला कार्यकारिणी सदस्य ने अटल जी की प्रशंसा करते हुए उन्हें भिष्मपितामह कह कर संबोधित किया उन्होंने उनके अविश्मरणिय कार्य प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की प्रशंसा करते हुए कहा कि अटल जी ह‌दय सम्राट है उन्हें कभी भुलाया नही जा सकता उनका नाम उनके कार्य हमेशा अमर रहेगा, उसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए श्री रंगनादम भैयाजी जिला कार्यकारिणी सदस्य सहकारिता प्रकोष्ठ द्वारा माननीय अटल बिहारी बाजपेई जी की प्रशंसा करते हुए छत्तीसगढ़ राज्य को उनकी देन कहा और अपने छत्तीसगढ़िया होने पर गर्व करते हुए अटल जी को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कर्मठता और उनके कार्य की खुब प्रशंसा करते हुए उन्हें सिद्धांतवादी कहा उसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए श्री विनोद गुप्ता जी सेवानिवृत्त शिक्षक ने अटल जी को भारत रत्न कहते हुए उनकी कविता भी पढ़ें, एवं श्री मोहनलाल गुप्ता सेवानिवृत्त शिक्षक ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए उन्हें देश प्रेमी,हिंदी भाषा प्रेमी कहते हुए उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला इस पुनीत अवसर पर नगर के प्रतिष्ठित नागरिक श्री लक्ष्मी नारायण गुप्ता सेवानिवृत्त डिप्टी रेंजर, श्री मुकेश गुप्ता काजू ईकाई अध्यक्ष भाजपा वार्ड नंबर ११, श्री नेम सोनी, श्री चन्द्रेश यादव, संतोष सागर,श्री दिलीप रजक श्री छोटू श्रीवास श्री रूप किशोर अग्रवाल, श्री पंचराम साहू, श्री तेजु यादव, छोटू साहू, छोटू श्रीवास, अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे कार्यक्रम को आगे संबोधित करते हुए श्री विनोद गुप्ता पूर्व नगर अध्यक्ष भाजपा द्वारा आभार प्रकट करते हुए भारत माता की जय जयकार करते हुए, अटल जी अमर रहे नारा लगाते हुए कार्यक्रम के अंत में प्रसाद वितरण करते हुए समापन किया गया।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment