- 5 से 14 जनवरी 2022 तक आयोजित है परीक्षाएं
रायपुर (वायरलेस न्यूज़ 29 दिसम्बर 2021 ) – छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर वितरण कंपनी में जेई (कनिष्ठ अभियंता) एवं डाटा एंट्री आपरेटर की 5 से 14 जनवरी 2022 तक होने वाली परीक्षा में बायोमैट्रिक उपस्थिति ली जायेगी । प्रबंधन ने परीक्षार्थीयों से परीक्षा प्रारंभ होने से डेढ़ घंटे पूर्व उपस्थित होने कहा है ताकि बायोमैट्रिक सहित सभी प्रक्रिया समय पर पूरी की जा सके। प्रवेष पत्र में सभी पालियों की रिपोर्टिग समय व गेट बंद होने का समय दर्शाया गया है । परीक्षा समाप्त होने के बाद अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के परीक्षार्थीयों को नियमानुसार यात्रा भत्ता का भुगतान किया जायेगा । इसके लिये उन्हें जाति प्रमाण पत्र व यात्रा टिकट जमा करना होगा।
प्रबंधन द्वारा उक्त पदों की भर्ती हेतु दिशा-निर्देश व आवश्यक जानकारी विभिन्न माध्यमों से समय-समय पर दी जा रही है। परीक्षार्थीगण अन्य विस्तृत जानकारी छत्तीसगढ़ ़राज्य ़पॉवर होल्डिंग कंपनी की वेबसाइट डब्लूडब्लूडब्लू डॉट सीएसपीसी डॉट सीओ डॉट आईएन से प्राप्त कर सकते हैं । राज्य पॉवर होल्डिंग कंपनी के कार्यपालक निदेशक श्री मनोज खरे ने बताया कि कनिष्ठ अभियंता, डाटा एंट्री ऑपरेटर की सीधी भर्ती हेतु कम्प्यूटर बेस्ड परीक्षा तीन पालियों में रायपुर ,बिलासपुर एवं दुर्ग-भिलाई के विभिन्न परीक्षा केन्द्रों में अयोजित की जाएगी।
परीक्षार्थीयों के प्रवेष पत्र व अन्य समस्याओं के निराकरण हेतु रायपुर में कार्यालय ̶ कार्यपालक निदेषक रायपुर क्षेत्र, छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूषन कंपनी, पहाडी चौक गुढ़ियारी ,रायपुर एवं कार्यपालक निदेषक, बिलासपुर क्षेत्र ,तिफरा बिलासपुर में परीक्षर्थी सुविधा केन्द्र बनाया गया है । यह सुविधा केन्द्र 4 जनवरी 2022 को केवल एक दिन के लिए ही संचालित रहेगा। परीक्षार्थी सुविधा केन्द्र प्रातः 10 ़00 बजे से 2.00 बजे तक खुले रहेंगे। परीक्षार्थियों को प्रवेश पत्र उनके ई-मेल पर प्रेषित कर दिये गये हैं। प्रवेष पत्र अप्राप्त होने की स्थिति में परीक्षार्थी सुविधा केन्द्र से संपर्क कर सकते है । परीक्षार्थीयों को परीक्षा केन्द्र में प्रवेश पत्र, मान्य फोटो परिचय पत्र (मूल) और दो रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो साथ में लेकर आना अनिवार्य है ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़November 11, 2026छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने संविदा कर्मचारी के नियमितीकरण के दावे पर पुनर्विचार के दिए निर्देश, निरस्तीकरण आदेश किया रद्द
बिलासपुरNovember 10, 2026सिकल सेल पर चार दशक का अनुभव, डॉ. राम अग्रवाल ने साझा किए उपचार और शोध के अहम पहलू
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 10, 2026आस्था और उल्लास के साथ मनेगा छठ पर्व, अरपा तट पर तैयारियां तेज,कलेक्टर और एसएसपी ने छठ घाट का किया निरीक्षण, आयोजन समिति के साथ व्यवस्थाओं पर चर्चा
छत्तीसगढ़November 7, 2026कानून (LL.B.) की पढ़ाई के लिए उम्र की बाध्यता समाप्त होना ऐतिहासिक कदम,बार काउंसिल ऑफ इंडिया और सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का स्वागत-अधि. भगवानू नायक

