पुष्पेन्द्र श्रीवास।(वायरलेस न्यूज़) कटघोरा वन मंडल के केंदई रेंज अंतर्गत कोरबी सर्किल में दिनांक 30 दिसंबर गुरुवार शाम ढलते ही अपने झुंड से अलग होकर 1 दंतैल मदमस्त हाथी घनघोर जंगलों में निवासरत ग्रामीणों की बस्ती में पहुंच गया । उसकी चिंघाड़ सुनते ही ग्रामीणों में दहशत फैल गई।
किसी तरह हाथी के अचानक दस्तक दिए जाने की खबर विभागीय अधिकारियों को दी गई, जिस पर तत्काल वन मंडलाधिकारी शमा फारुकी, एवं उप वन मंडला अधिकारी आर के तिवारी, के निर्देशन एवं वन परिक्षेत्र अधिकारी अश्वनी चौबे के मार्गदर्शन में एक टीम गठित कर फौरन मौके पर भेजा गया । यहाँ पहुंच कर टीम ने हाथी प्रभावित क्षेत्र में निवासरत ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया तथा आस-पास के गांव में मुनादी कराई गई है।

कोरबी चोटिया के सहायक परिक्षेत्र अधिकारी एमके साहू, वनरक्षक नागेंद्र जयसवाल, अशोक श्रीवास, प्रीतम पुराइन, मोतीराम सिद्धार, सहित पंकज खैरवार, ने प्रभावित गांव में अपनी तैनाती देकर ग्रामीणों को समझाइश दिया कि वे पक्के मकानों में सुरक्षित रहें । साथ ही टीम ने कड़कड़ाती ठंड को देखते हुए अलाव जलाने की व्यवस्था की ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
राष्ट्रीयSeptember 21, 2026ब्रेकिंग न्यूज़: असम में भुपेश बघेल के काफिले पर पथराव, कारों के शीशे टूटे नगांव उपचुनाव के प्रचार के दौरान हंगामा, पुलिस ने संभाला मोर्चा
बिलासपुरSeptember 21, 2026करगी रोड कोटा वार्ड क्रमांक 9 सिद्ध बाबा मां नारायणी गणेश उत्सव समिति पूजा अर्चना कर महाआरती संपन्न
छत्तीसगढ़September 21, 2026बिलासपुर के ‘अमर’ रिश्ते की कहानी… जनसेवा के सफर के नाम एक और साल, आज जन्मदिन पर शुभकामनाओं से गूंजेगा शहर, समर्थकों और शुभचिंतकों में उत्साह
बिलासपुरSeptember 21, 202611वें आयुर्वेद दिवस के उपलक्ष्य में सेमिनार एवं कार्यशाला आयोजित “स्वस्थ भविष्य के लिए आयुर्वेद” का संदेश देते हुए म्यूजिक थेरेपी, पंचकर्म एवं अग्निकर्म का व्यावहारिक प्रशिक्षण

