पुष्पेन्द्र श्रीवास कोरबा में नए साल की पूर्व रात्रि सनसनीखेज घटनाक्रम में दीपका थाना क्षेत्र के ग्राम झाबर में एक युवती को बाइक सवार दो लोगों में से एक ने गोली मार दी। इसके साथ ही दोनों सवार फरार हो गए। झाबर निवासी युवती सरोजनी बाई 25 वर्ष के साथ यह घटना देर रात करीब 11:15 बजे हुई है। उसे दाहिने कनपटी पर गोली लगी है। युवती को प्राथमिक उपचार बाद कोरबा रिफर किया गया है। युवकों ने घर मे घुसकर इस वारदात को अंजाम दिया है।

दीपका में हुए वारदात की सूचना मिलते ही टीआई अविनाश सिंह ने अधिकारियों को अवगत कराते हुए तलाश जारी रखी है। कंट्रोल रूम के जरिये सूचना प्रसारित कर पूरे जिले की नाकेबंदी कर दी गई है। नव वर्ष की पूर्व रात्रि कानून व्यवस्था के लिए सतर्क पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को तत्काल नाकेबंदी करने में विलंब नहीं हुआ। आरोपियों की तलाश जारी है। युवती की हालत स्थिर बताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *