पाली (वायरलेस न्यूज़) – तानाशाही राजनीतिक विचारधारा पर आधारित पुस्तक विरासत का गत दिनों सादे समारोह में विमोचन किया गया।
इस कार्यक्रम के अतिथि छग गौ सेवा आयोग सदस्य प्रशांत मिश्रा,छग श्रम कल्याण मंडल के सदस्य नवीन सिंह ठाकुर, ब्लॉक काँग्रेस कमेटी अध्यक्ष यशवंत लाल, जिला महामंत्री शैलेष सिंह ठाकुर, नगर पंचायत अध्यक्ष उमेश चन्द्र, जिला महामंत्री दीपक सोनकर, एल्डरमैन अनिल परिहार, सुरेश गुप्ता, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सुखलाल जायसवाल, गुरुचरण राजपाल, जनपद सदस्य श्रीमती श्यामा अंजू पांडे की गरिमामय उपस्थिति रही।जिला काँग्रेस कमेटी के पूर्व सचिव तुषार कांत रॉबिन्सन द्वारा नव रचित पुस्तक “विरासत ” जिसमें उन्होंने काँग्रेस और ‘तानाशाही विभाजनकारी विचाराधारा ‘ का तुलनात्मक विश्लेषण प्रस्तुत कर इन दोनों ही विचारधाराओं की उत्पत्ति एवं अंत पर प्रकाश डालने का यत्न किया है l श्री रॉबिंसन वर्तमान में पाली सैला में निवासरत है। जिन्होंने इतिहास को विकृत करने वालों को आईना दिखाते हुए इसके मूल स्वरूप को स्वीकार करने ‘विरासत’ के माध्यम से तथ्यात्मक विवरण प्रस्तुत किया है। कार्यक्रम में जिला सचिव प्रवीण सिंह, पार्षद विष्णु सोना ताम्रकार, पूनीराम पटेल, मुकेश अग्रवाल, सुनील अग्रवाल,सत्यनारायण श्रीवास, श्रीमती चमेली सोनी, श्रीमती सावित्री श्रीवास, श्रीमती दीपाली राय आदि अन्य की भी उपस्थित रहे।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.08.05एबीसीडी
Uncategorized2026.08.05छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट आर्गेनाइजेशन का खरसिया में शपथग्रहण समारोह संपन्न। पत्रकारों को निडरता से कार्य करने के लिए पत्रकार सुरक्षा कानून होना अतिआवश्यक – व्यास पाठक
छत्तीसगढ़2026.08.04कतार में खड़े आमजन के बीच जाकर कलेक्टर ने सुनी फरियाद*
बिलासपुर2026.08.04सरस्वती साइकिल योजना से बेटियों की शिक्षा को मिली नई रफ्तार, भाजपा सरकार ने छात्राओं के भविष्य को किया सशक्त – अमर अग्रवाल
