🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

आक्सीजन सप्लायर प्लांट से अस्पतालों में मेडिकल आॅक्सीजन आपूर्ति सुनिश्चित करने हेतु अधिकारी नियुक्त
डिप्टी कलेक्टर श्री द्विवेदी होंगे नोडल अधिकारी

On: January 4, 2022 2:28 PM


बिलासपुर (वायरलेस न्यूज़ 04 जनवरी 2022) जिले के शासकीय एवं निजी अस्पतालों में मेडिकल आॅक्सीजन की बढ़ती खपत एवं मांग को दृष्टिगत रखते हुए आॅक्सीजन सप्लायर प्लांट से अस्पतालों में मेडिकल आॅक्सीजन की आपूर्ति सुनिश्चित करने हेतु तहसीलदार, अतिरिक्त तहसीलदार एवं नायब तहसीलदारों को नियुक्त किया गया है।
मेडिकल आॅक्सीजन सप्लायर बालाजी गैसेस सिरगिट्टी औद्योगिक क्षेत्र बिलासपुर के लिए तहसीलदार श्री शशि भूषण सोनी, सतगुरू आॅक्सीजन सिरगिट्टी औद्योगिक क्षेत्र बिलासपुर के लिए श्री गुरूदत्त पंचभये एवं ऋषि गैसेस तिफरा बिलासपुर के लिए श्री आकाश गुप्ता को नियुक्त किया गया है।
नियुक्त अधिकारी, कोविड-19 हेतु अनुमति प्राप्त शासकीय अस्पतालों एवं निजी अस्पतालों हेतु नियुक्त नोडल अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर आॅक्सीजन प्लांट से अस्पतालों में मेडिकल आॅक्सीजन का स्टाॅक, आपूर्ति एवं परिवहन सुनिश्चित करेंगे। सम्पूर्ण कार्य हेतु श्री हरिओम द्विवेदी, डिप्टी कलेक्टर, जिला कार्यालय बिलासपुर को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

मेडिकल ऑक्सीजन कंट्रोल रूम के लिए समिति गठित
कोविड-19 से पीड़ित मरीजों के उपचार हेतु आवश्यक वस्तु मेडिकल आॅक्सीजन का जिले में संचालित अस्पतालों में सुलभ वितरण तथा परिवहन सुनिश्चित करने के लिए जिले में मेडिकल आॅक्सीजन कंट्रोल रूम के लिए समिति गठित की गई है।
समिति में अतिरिक्त कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन नोडल अधिकारी होंगी। जिनका दूरभाष क्रमांक 99266-33344 है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. प्रमोद महाजन सहायक नोडल अधिकारी, मो.नं 94252-30959, जिला उद्योग के महाप्रबंधक एवं व्यापार केंद्र के प्रतिनिधि श्री के.एल. उईके मो.नं. 96175-35708 सदस्य, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी श्री अमित बेग मो.नं 86599-33210 सदस्य एवं औषधि नियंत्रक श्री रविन्द्र गेंदले मो नं. 798799-1996 सदस्य होंगे।
उक्त समिति का कार्य राज्य स्तर से लिक्विड गैस प्राप्त करना एवं स्थानीय स्तर पर आॅक्सीजन गैस सप्लायर के माध्यम से उक्त लिक्विड गैस से आॅक्सीजन गैस तैयार कराकर सिलेण्डर में भरवाकर चिकित्सालयों को उपलब्ध कराना है। आॅक्सीजन गैस आम नागरिकों को सीधे उपलब्ध कराना नहीं है, यह मात्र शासकीय प्रबंध है। आम नागरिकों से अपील की गई हैं कि आॅक्सीजन गैस आपूर्ति के संबंध में उक्त समिति के किसी सदस्य को सीधे टेलीफोन अथवा मो.नं पर फोन न करें। आॅक्सीजन गैस आपूर्ति के अलावा अन्य जानकारी के लिए जिले के कंट्रोल रूम दूरभाष क्रमांक 07752-25100 अथवा 07752-223643 पर संपर्क कर सकते है।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment