● मारूती ओमिनी कार पर कर रहे थे अवैध शराब का परिवहन….
● आरोपियों से 70 लीटर महुआ शराब और मारूती ओमिनी कार की जप्ती….
● #कोसीर पुलिस के हाथ आया मोटर सायकल पर शराब परिवहन कर रहा आरोपी….

● 16 लीटर महुआ शराब, पैशन प्रो बाइक की जप्ती, आबकारी एक्ट की कार्रवाई कर आरोपियों को भेजा गया रिमांड पर…..
*रायगढ़(वायरलेस न्यूज़) । एसपी अभिषेक मीना के दिशा निर्देशन पर अवैध शराब के कार्रवाई के क्रम में कल दिनांक 04/01/2022 को कोतवाली पुलिस टीआई मनीष नागर के नेतृत्व में बड़ी कार्रवाई किया गया है । कोतवाली थानाक्षेत्र के इंदिरानगर में दो व्यक्ति कार में महुआ शराब अवैध परिवहन करते पकड़े गये, जिनसे 70 लीटर महुआ शराब और ओमिनी कार की जप्ती की गई है । आरोपियों को आज सुबह न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है । वहीं कोसीर थानाक्षेत्र में बाइक पर महुआ शराब परिवहन कर रहे आरोपी से 16 लीटर महुआ शराब की जप्ती की गई है । कल दिनांक 04.01.2022 को थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक मनीष नागर को टाऊन पेट्रोलिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिला कि एक सफेद रंग की मारूती कार में गोवर्धनपुर की ओर से कुछ अवैध सामग्री परिवहन किया जा रहा है । थाना प्रभारी द्वारा माइनर एक्ट की कार्रवाई में लगे स्टाफ को इंदिरानगर, ढिमरापुर मुख्य मार्ग की ओर नाकेबंदी करने का निर्देश दिया गया । इंदिरानगर में लगे स्टाफ द्वारा रात्रि करीब 20.25 बजे एक सफेद रंग की मारूती सुजुकी ओमिनी वैन को रोक कर चेक करने पर वाहन में दो व्यक्ति लक्ष्मीप्रसाद महेश वाहन चलाते तथा पीछे की सीट में राजकुमार जाटवर बैठे मिला जिनके वाहन में दो प्लास्टिक बोरी रखा हुआ था जिसे गवाहों के समक्ष खोलकर चेक करने पर उसमें एक और प्लास्टिक के अंदर महुआ शराब मिला । वाहन चालक लक्ष्मीप्रसाद महेश से पूछताछ करने पर शराब को अवैध बिक्री करने के लिये गोवर्धनपुर की ओर से लाना बताया । आरोपी लक्ष्मीप्रसाद महेश पिता स्व0 डहरूराम महेश उम्र 32 वर्ष व आरोपी राजकुमार जाटवर पिता चिनी लाल जाटवर उम्र 30 वर्ष दोनों निवासी पूछपारा थाना सिटी कोतवाली रायगढ का कृत्य आबकारी एक्ट की धारा 34(2),59(क) का अपराध का घटित करना पाये जाने से आरोपियों के कब्जे में रखी हुई आरोपी *कुल 70 लीटर कीमती 21,000/ रूपये, मारूती ओमिनी वैन क्रमांक सीजी 13 एडी -5171* कीमती करीब 2 लाख रूपये को जप्त किया है । आरोपियों को आज सुबह न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है । कार्रवाई में थाना प्रभारी मनीष नागर, उप निरीक्षक मानकुंवर, प्रधान आरक्षक श्यामदेव साहू, नंदु सारथी, आरक्षक संजीव कुमार पटेल, विनोद शर्मा की विशेष भूमिका रही है । *कोसीर पुलिस* द्वारा दिनांक 04.01.202 को बटाउपाली स्कूल के पास मेन रोड पर *आरोपी मोहन कुर्रे पिता उतरा कुर्रे उम्र 32 वर्ष साकिन बरभांठा थाना केडार जिला रायगढ* को हीरो फैशन एक्स प्रो मोटर सायकल के पीछे अवैध रूप से महुआ शराब का परिवहन करते पकड़ा गया है । आरोपी के बैग में *100 नग प्लास्टिक पाऊच शराब (16 बल्क लीटर महुआ शराब) एवं मोटर सायकल CG 13 AH 8679* की जप्ती कर आरोपी पर आबकारी एक्ट की कार्रवाई कर रिमांड पर भेजा गया है । कार्रवाई में प्रधान आरक्षक आरती महंत आरक्षक जीतराम लहरे की अहम भूमिका रही है ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़November 11, 2026छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने संविदा कर्मचारी के नियमितीकरण के दावे पर पुनर्विचार के दिए निर्देश, निरस्तीकरण आदेश किया रद्द
बिलासपुरNovember 10, 2026सिकल सेल पर चार दशक का अनुभव, डॉ. राम अग्रवाल ने साझा किए उपचार और शोध के अहम पहलू
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 10, 2026आस्था और उल्लास के साथ मनेगा छठ पर्व, अरपा तट पर तैयारियां तेज,कलेक्टर और एसएसपी ने छठ घाट का किया निरीक्षण, आयोजन समिति के साथ व्यवस्थाओं पर चर्चा
छत्तीसगढ़November 7, 2026कानून (LL.B.) की पढ़ाई के लिए उम्र की बाध्यता समाप्त होना ऐतिहासिक कदम,बार काउंसिल ऑफ इंडिया और सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का स्वागत-अधि. भगवानू नायक

