🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

फ्रंटलाइन वर्कर, हेल्थ वर्कर तथा 60 से अधिक उम्र वाले कोमॉर्बिड व्यक्तियों को 10 जनवरी से लगेगा प्रिकॉशन डोज़

On: January 9, 2022 4:21 PM

पहले लगा था जो टीका, उसी टीके की लगेगी डोज़

जिले में 10 जनवरी के लिए बनाए गए हैं 182 वैक्सीनेशन केंद्र

सुबह 09 से शाम 05 बजे तक लगेंगे टीके

रायगढ़, (वायरलेस न्यूज़ 09 जनवरी 2022) रायगढ़ जिले के सभी फ्रंटलाइन वर्कर, हेल्थ वर्कर तथा 60 से अधिक उम्र वाले गंभीर बीमारी से को-मॉर्बिड व्यक्तियों को 10 जनवरी सोमवार से प्रिकॉशन डोज लगाने का अभियान शुरू किया जा रहा है।

कलेक्टर श्री भीम सिंह ने बताया कि ऐसे सभी हेल्थ व फ्रंट लाइन वर्कर्स तथा को-मॉर्बिड व्यक्तियो जिनके दूसरे डोज की अवधि 9 माह पूर्ण हो गई है, को प्रिकॉशन डोज के रूप में एक अतिरिक्त डोज लगाया जावेगा। कलेक्टर श्री सिंह ने बताया कि 10 जनवरी से प्रारंभ इस अभियान के लिए जिला स्तर पर कार्ययोजना बनाई गई है. इसके लिए टीकाकरण केंद्रों में प्रिकॉशन डोज के पात्र हितग्राहियों को टीका लगाया जाएगा। कलेक्टर श्री सिंह ने कार्यालय एवं संस्थान के पात्र सभी हितग्राहियों एवं परिवार के 60 वर्ष से अधिक उम्र वाले को-मॉर्बिड हितग्राहियों का प्रिकॉशन डोज का टीकाकरण करवाने को कहा है।

स्वास्थ्य विभाग ने इसके लिए तैयारी पूरी कर ली है। जिले में फिलहाल 15-18 वर्ष आयु वर्ग के किशोरों के टीकाकरण अभियान चल रहा है। इसी के साथ ही फ्रंट लाइन वर्कर्स और अन्य सभी पात्र हितग्राहियों को प्रिकॉशन डोज़ भी लगाया जाएगा। जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ बी पी पटेल ने बताया कि 10 जनवरी के प्रिकॉशन डोज़ टीकाकरण के लिए विभाग ने जिले में कुल 182 टीकाकरण केंद्र बनाए हैं। प्रिकॉशन डोज़ के लिए पात्र व्यक्ति इन केंद्रों में सुबह 9 से 5 बजे के बीच आकर टीका लगवा सकते हैं। उन्होंने बताया कि व्यक्ति को पहले कोविशील्ड या कोवैक्सिन में से जिस टीके की दोनों खुराक लगी होगी उसी टीके का डोज़ ही लगेगा। इसके अतिरिक्त टीकाकरण की जानकारी के लिये नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में भी संपर्क किया जा सकता है।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment