किशोर कर ब्यूरोचीफ महासमुंद

महासमुन्द– पुलिस अधीक्षक महासमुन्द विवेक शुक्ला एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मेघा टेम्भूरकर व अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सरायपाली विकास पाटले द्वारा जिले के सभी थाना प्रभारियों को थाना क्षेत्र के गांव-गांव एवं उडीसा राज्य से लगे सीमावर्ती क्षेत्रों से अवैध वस्तुओं के परिवहन के संबंध में कार्यवाही करने हेतु निर्देशित करने पर उक्त निर्देशों का पालन करते हुए थाना सरायपाली में आज दिनांक 10 जनवरी को जरिये

मुखबिर सूचना मिली की सारंगढ़ रोड सरायपाली में सजन अग्रवाल के गोदाम में अवैध रूप से लकड़ियां रखी हैं, सूचना पर कार्यवाही करते हुए हमराह स्टाफ एवं गवाह के साथ मुखबिर द्वारा बताये स्थान जाकर रेड किया , सजन अग्रवाल के पुत्र नीलेश अग्रवाल द्वारा उक्त गोदाम को अविनाश उर्फ सन्नी चावला को किराए में देना बताया गया , परिसर से कुल्लू प्रजाति की लकड़ी वजनी करीब 20.5 टन जिसकी कीमती करीब 25 लाख 67 हजार 500 रुपये तथा तेंदू प्रजाति की लकड़ी वजनी करीब 18 टन, कीमती करीब 18 लाख 9 हजार रुपये, कुल 43 लाख 76 हजार 500 रुपये समक्ष गवाह वजह सबूत धारा 102 जा.फौ. में जप्त किया गया । सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक आशीष वासनिक, उप निरीक्षक स्वराज त्रिपाठी, आरक्षक 251 अनिल मांझी, 249 चंद्रमणि यादव, 573 हितेंद्र भारगे, 50 राहुल वर्मा ,सैनिक लक्ष्मण मिश्रा का विशेष योगदान रहा।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़November 11, 2026छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने संविदा कर्मचारी के नियमितीकरण के दावे पर पुनर्विचार के दिए निर्देश, निरस्तीकरण आदेश किया रद्द
बिलासपुरNovember 10, 2026सिकल सेल पर चार दशक का अनुभव, डॉ. राम अग्रवाल ने साझा किए उपचार और शोध के अहम पहलू
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 10, 2026आस्था और उल्लास के साथ मनेगा छठ पर्व, अरपा तट पर तैयारियां तेज,कलेक्टर और एसएसपी ने छठ घाट का किया निरीक्षण, आयोजन समिति के साथ व्यवस्थाओं पर चर्चा
छत्तीसगढ़November 7, 2026कानून (LL.B.) की पढ़ाई के लिए उम्र की बाध्यता समाप्त होना ऐतिहासिक कदम,बार काउंसिल ऑफ इंडिया और सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का स्वागत-अधि. भगवानू नायक

