जशपुर (वायरलेस न्यूज़) छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रांतीय आह्वान पर आज प्रमुख रूप से दो सूत्रीय माँग क्रमशः केंद्र के समान महंगाई भत्ता तथा सातवें वेतनमान के अनुरूप गृह भाड़ा भत्ता के अलावा पूर्व में सौंपे गए 14 सूत्रीय माँग को दोहराते हुए कुनकुरी विकासखंड के संयोजक अरविंद कुमार मिश्रा,सचिव प्रभु श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष वाई.आर.कैवर्त के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ के नाम एक ज्ञापन तहसीलदार प्रमोद चंद्रवंशी एवं नायाब तहसीलदार नागेश तांजय को सौंपा तथा मुख्यमंत्री महोदय तक अपनी माँग को पहुंचाने का आग्रह किया जिस पर तहसीलदार महोदय द्वारा त्वरित कार्यवाही का आश्वासन दिया गया।प्रतिनिधि मंडल में व्याख्याता राजकुमार कुर्रे,जितेंद्र पाठक,अर्चना जेरॉल्ड तिर्की, प्रभा चौहान, विजय कुमार साहू,पी.एस. बाखला,असरिता तिर्की, शिवरात्रि चौहान सम्मिलित थे।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 24, 2026कलेक्टर संजय अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई बैठक, विमान सुरक्षा एवं वन्यजीवों से बचाव के उपायों पर हुई चर्चा
बिलासपुरSeptember 24, 2026वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने पर कोटा में गूंजेगा राष्ट्रभाव का स्वर,25 सितंबर को सरस्वती शिशु मंदिर में होगा सामूहिक वंदे मातरम् गायन, भैया-बहिनों ने किया पूर्वाभ्यास
अन्यSeptember 24, 2026श्रीकांत वर्मा की कर्मभूमि से शिवसेना के विस्तार का शंखनाद, डॉ. अभिषेक वर्मा बोले —बिलासपुर से मेरा रिश्ता अटूट
छत्तीसगढ़September 23, 2026मंत्रिपरिषद ने पेंशन बंद करने का नहीं दिया था आदेश, गलत व्याख्या का आरोप,अनुदानित शिक्षक संघ ने 1 और 11 सितंबर के आदेश वापस लेने की मांग की, लंबित पेंशन तत्काल जारी करने की मांग

