🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

सीपत- मोटर साइकिल के चालक ने टक्कर मारी, युवक की मौत

On: January 13, 2022 5:31 AM


बिलासपुर (वायरलेस न्यूज़) सीपत क्षेत्र के सोठी में बहन को बाजार लेकर जा रहे युवक की बाइक को सामने से आ रहे मोटरसाइकिल के चालक ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं, उसकी बहन को भी चोटे आई। किशोरी ने इसकी जानकारी स्वजन को दी। इसके बाद स्वजन आहत को लेकर सिम्स पहुंचे। सिम्स में डाक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर इसकी सूचना पुलिस को दी।
इस पर पुलिस ने मंगलवार की सुबह शव का पोस्टमार्टम कराया है। इधर इसकी जानकारी पर सीपत पुलिस मामले की जांच कर रही है। सीपत क्षेत्र के सोठी में रहने वाले जागेश्वर मरावी (42) किसान थे। सोमवार की शाम वे अपनी बहन वंदना (17) को लेकर गांव के बाजार जा रहे थे। बाइक सवार भाई बहन नवाबंधा के पास पहुंचे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे मोटरसाइकिल के चालक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में जागेश्वर के सिर में गंभीर चोटे आई।

वहीं, उनकी बहन के चेहरे में भी चोटे आई थी। घटना के बाद दुर्घटनाकारित मोटरसाइकिल का चालक राजा वहां से भाग निकला। वंदना ने इसकी जानकारी मोबाइल पर स्वजन को दी। इस पर स्वजन मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायलों को सिम्स पहुंचाया। सिम्स में जांच के बाद डाक्टरों ने जागेश्वर को मृत घोषित कर इसकी सूचना सिम्स चौकी पुलिस को दी। इस पर पुलिस ने मंगलवार की सुबह शव का पोस्टमार्टम कराया है। इधर इसकी सूचना पर सीपत पुलिस ने मृतक की बाइक को जब्त किया है। सीपत पुलिस स्वजन से पूछताछ कर दुर्घटनाकारित वाहन के चालक की तलाश कर रही है।

|

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment