
बिलासपुर (वायरलेस न्यूज़) 30 जनवरी 2022। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के पुण्यतिथि को आज शहीद दिवस के रूप मनाया जा रहा है। इस अवसर पर कलेक्टोरेट परिसर में आज सुबह 11 बजे संयुक्त कलेक्टर श्री एस.एस. दुबे ने गांधी जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उपस्थितअधिकारियों और कर्मचारियों ने भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहूति देने वाले शहीदों की स्मृति में दो मिनट का मौन धारण किया गया। इस अवसर पर संयुक्त कलेक्टर श्रीमती अंशिका पांडे सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 74 वीं पुण्य तिथि है। गांधी जी ने सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलते हुए इसे अपने जीवन का आदर्श बनाया। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जीवन और विचार देश और समाज को हमेशा प्रेरित करते रहेंगे।
क्रमांक 106/सुजीत
–00–
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 22, 2026जन्मदिन पर बदला जश्न का अर्थ, वृद्धों एवं श्रवण बाधित बालिकाओं के बीच सेवा बनी उत्सव, भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने अपने नेता के जन्मदिवस पर किया अनूठा सेवा कार्य
छत्तीसगढ़September 22, 2026एसईसीएल का हॉस्पिटल मैनेजमेंट सिस्टम अब कोल इंडिया में भी होगा लागू
बिलासपुरSeptember 22, 2026सेवा संकल्प अभियान में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश, विशेष स्वास्थ्य शिविर में 257 लोगों ने कराया पंजीयन, लीवर और कैंसर की हुई जांच
बिलासपुरSeptember 22, 2026जनसेवक अमर अग्रवाल जी के जन्मदिन पर मनीष अग्रवाल की टीम ने स्कूलों में बच्चों को केक, चॉकलेट और मिष्ठान वितरित किए

