*रायगढ़(वायरलेस न्यूज़) । आज दिनांक 05.02.2022 के सुबह करीब 07.30 बजे ग्राम लामीदरहा और रेगड़ा के बीच स्थित शिव मंदिर में अज्ञात व्यक्ति द्वारा तोड़फोड़ की सूचना चक्रधरनगर पुलिस को मिली । घटना की जानकारी पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक मीना को मिलने पर तत्काल चक्रधरनगर पुलिस को मौके पर पहुंचकर वस्तुस्थिति से अवगत कराने निर्देशित किया गया । चक्रधरनगर पुलिस की पेट्रोलिंग तत्काल मौके पर पहुंची जहां मंदिर को अज्ञात व्यक्ति द्वारा तोड़फोड़ किया गया था । पुलिस स्टाफ द्वारा आसपास के लोगों से पूछताछ करने पर मंदिर के समीप रहने व्यक्ति द्वारा रात्रि करीब 01.30 बजे मंदिर की ओर से आवाज सुनना बताया। लामीदरहा के लोगों द्वारा गांव के किशन कुमार चौहान को रात में घूमना बताये जिसे पुलिस द्वारा उसे हिरासत में लिया गया जिसके हाथ में खरोंच के निशान थे । पुलिस स्टाफ द्वारा किशन चौहान (19 वर्ष) से पूछताछ करने पर उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं लगी, काफी पूछताछ बाद उसने रात्रि मंदिर में तोड़फोड़ करना स्वीकार किया । किशन चौहान के परिजन व उसके घर आसपास रहने वाले किशन को मानसिक रूप से विक्षिप्त होना बताये और पहले भी गांव के पैरावट में किशन द्वारा आग लगाने की घटना कारित करना बताये । चक्रधरनगर पुलिस द्वारा किशन चौहान को हिरासत में लेकर थाना लाया गया है जिसका चिकित्सकीय परीक्षण के लिये भेजा गया है । घटना को लेकर चक्रधरनगर पुलिस अप.क्र. 79/22 धारा 295, 427 आईपीसी पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है, गांव में स्थिति सामान्य है ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 22, 2026जन्मदिन पर बदला जश्न का अर्थ, वृद्धों एवं श्रवण बाधित बालिकाओं के बीच सेवा बनी उत्सव, भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने अपने नेता के जन्मदिवस पर किया अनूठा सेवा कार्य
छत्तीसगढ़September 22, 2026एसईसीएल का हॉस्पिटल मैनेजमेंट सिस्टम अब कोल इंडिया में भी होगा लागू
बिलासपुरSeptember 22, 2026सेवा संकल्प अभियान में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश, विशेष स्वास्थ्य शिविर में 257 लोगों ने कराया पंजीयन, लीवर और कैंसर की हुई जांच
बिलासपुरSeptember 22, 2026जनसेवक अमर अग्रवाल जी के जन्मदिन पर मनीष अग्रवाल की टीम ने स्कूलों में बच्चों को केक, चॉकलेट और मिष्ठान वितरित किए

