रायगढ (वायरलेस न्यूज़) :- अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सौरभ नामदेव ने बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि दशको से शिक्षा का क्षेत्र सुधार से अछूता रहा l समाज मे फैली कुरीतियों के लिये काँग्रेस को जिम्मेदार ठहराते हुए अभाविप नगर मंत्री ने बताया कि काँग्रेस नही चाहती कि समाज शिक्षित हो इसलिए वह विरोध की राजनीति करती है l भाजपा सरकार द्वारा पेश किए गए बजट को आने वाली पीढ़ी के लिये अज्ञानता का अंधकार दूर करने वाला सराहनीय बजट बताया l इस बजट में पहली से बारहवीं कक्षा के लिए पीएम ई-विद्या योजना को 12 चैनलों से 200 चैनलों तक विस्तारित करना बड़ा क्रांतिकारी कदम है l डिजिटल शिक्षा के युग मे गरीब छात्रों के पास स्मार्ट फोन के अभाव था लेकिन इस ई विधा योजना से अब निर्धन छात्रों की पढ़ाई प्रभावित नही होगी l छात्रों को विश्व स्तर की गुणवत्ता पूर्वक शिक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से डिजिटल विश्वविद्यालय विकसित होने से आने वाली पीढ़ी सशक्त व मजबूत होगी l कोरना महामारी को देखते हुए शिक्षा को डिजिटल की तरफ मोड़ना एक बड़ा कदम साबित होगा यह बजट शिक्षा के क्षेत्र में क्रांतिकारी कदम साबित होगा क्योंकि सरकारी व निजी क्षेत्र के स्कूलों में डिजिटल सिस्टम से शिक्षा दी जाएगी l आने वाला युग लैपटॉप व टैब का है l पूरी पीढ़ी को शिक्षित करने की दिशा में बड़ा कदम होगा l बजट का विरोध करने वाली काँग्रेस आम जनता के सामने यह स्पष्ट करे क्या बजट में यह प्रावधान नही किया जाना चाहिये जिससे गरीब छात्रों का भला हो सके l
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 22, 2026जन्मदिन पर बदला जश्न का अर्थ, वृद्धों एवं श्रवण बाधित बालिकाओं के बीच सेवा बनी उत्सव, भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने अपने नेता के जन्मदिवस पर किया अनूठा सेवा कार्य
छत्तीसगढ़September 22, 2026एसईसीएल का हॉस्पिटल मैनेजमेंट सिस्टम अब कोल इंडिया में भी होगा लागू
बिलासपुरSeptember 22, 2026सेवा संकल्प अभियान में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश, विशेष स्वास्थ्य शिविर में 257 लोगों ने कराया पंजीयन, लीवर और कैंसर की हुई जांच
बिलासपुरSeptember 22, 2026जनसेवक अमर अग्रवाल जी के जन्मदिन पर मनीष अग्रवाल की टीम ने स्कूलों में बच्चों को केक, चॉकलेट और मिष्ठान वितरित किए

