अपराधगढ़ बना बिलासपुर -अमर
बिलासपुर (वायरलेस न्यूज़) हमारा बिलासपुर जो कभी शांति का टापू कहलाता था, आज वह हत्या, डकैती, लूटमार, अपहरण जैसी जघन्य घटनाओं का केन्द्र बन गया है। उक्त बातें भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने कहीं। श्री अग्रवाल ने कहा कि, प्रदेश के साथ साथ बिलासपुर जिले में जिस तेजी से अपराध बढ़ रहे है, निश्चिय ही चिंता का विषय है। श्री अग्रवाल ने कहा कि, इन घटनाओं को देखकर मन दुखी हो गया है। दो माह के भीतर जिस तेजी से घटना घटी है। उतनी कभी नहीं हुई, प्रतिदिन इसी प्रकार की घटनायें घट रही है, जिसमें हत्या, डकैती, लूटमार, अपहरण आदि अनेक घटनायें हो रही है। श्री अग्रवाल ने कहा कि, इन घटनाओं को देखे तो कहीं न कहीं वर्तमान सत्ता में बैठे रसुखदारों का अपराधियों पर कहीं न कहीं वरदहस्त प्राप्त है। शासन-प्रशासन पूर्ण रूप से घटनाओं एवं बढ़ते अपराध को रोकने में असफल हो चुकी है। अपराधियों पर कोई लगाम नहीं है। अपराधी बेखौफ होकर खुलेआम घटनाओं को अंजाम दे रहे है। जो चिंता का विषय है। प्रदेश एवं बिलासपुर की जनता में डर समा गया है। ऐसी जघन्य घटनायें कभी नहीं हुई थी। भले ही पुलिस प्रशासन अपराधियों का पता लगा लेती है, लेकिन अपराध रोक नहीं पा रही है। आए दिन हो रही घटनाओं को अगर रोका नहीं गया, तो वह दिन दूर नहीं जब प्रदेश अपराधियों का अड्डा बनकर देश के इतिहास में नाम कमायेगा।
श्री अग्रवाल ने प्रदेश सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि, प्रदेश की कांग्रेस सरकार पूर्ण रूप से विफल हो चुकी है। प्रदेश की जनता का मन इस सरकार की कारगुजारियों से दुखी है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़September 22, 2026उत्कल विप्र समाज एवं उत्कल विप्र महिला समिति का नुआखाई जुहार का रंगारंग कार्यक्रम सम्पन्न
राष्ट्रीयSeptember 21, 2026ब्रेकिंग न्यूज़: असम में भुपेश बघेल के काफिले पर पथराव, कारों के शीशे टूटे नगांव उपचुनाव के प्रचार के दौरान हंगामा, पुलिस ने संभाला मोर्चा
बिलासपुरSeptember 21, 2026करगी रोड कोटा वार्ड क्रमांक 9 सिद्ध बाबा मां नारायणी गणेश उत्सव समिति पूजा अर्चना कर महाआरती संपन्न
छत्तीसगढ़September 21, 2026बिलासपुर के ‘अमर’ रिश्ते की कहानी… जनसेवा के सफर के नाम एक और साल, आज जन्मदिन पर शुभकामनाओं से गूंजेगा शहर, समर्थकों और शुभचिंतकों में उत्साह

