बिलासपुर विधायक श्री शैलेश पांडे और कांग्रेस प्रदेश सचिव श्री पंकज सिंह भी साथ में रहे मौजूद

देहरादून (वायरलेस न्यूज़ नेटवर्क 11 फरवरी 2022 ) : प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता श्री टी एस सिंहदेव आज बिलासपुर विधायक शैलेश पाण्डेय और कांग्रेस प्रदेश सचिव श्री पंकज सिंह के साथ विशेष विमान से उत्तराखंड पहुंचे, यहां माननीय श्री हरीश रावत जी के पक्ष में चुनाव प्रचार करने के साथ ही कांग्रेस की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य के साथ सभी वरिष्ठ नेता प्रचार-प्रसार करेंगे। इसके साथ ही बिलासपुर विधायक शैलेश पाण्डेय और कांग्रेस प्रदेश सचिव श्री पंकज सिंह के साथ स्वास्थ्य मंत्री श्री टी एस सिंहदेव आगामी 12 फरवरी को हल्द्वानी में निर्धारित कांग्रेस महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी वाड्रा के कार्यक्रम की तैयारियों का जायज़ा लेने पहुँचे, जहाँ लालपुर, हल्द्वानी और रुद्रपुर समेत अन्य क्षेत्रों के कांग्रेस के गणमान्यजन उपस्थित रहे।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरOctober 1, 2026अस्पताल में अचानक पहुंचे जनप्रतिनिधि, खुली व्यवस्थाओं की परतें! एक्स-रे बंद, ब्लड बैंक की मशीन बेकार, डॉक्टरों की मौजूदगी पर भी सवाल,मौके से स्वास्थ्य मंत्री को फोन, अब सीएचएमओ करेंगे निरीक्षण
छत्तीसगढ़October 1, 2026M.Tech. के दौरान अनुभव की अवधि ओवरलैप होने मात्र से पूरी सेवा-अनुभव को अमान्य नहीं किया जा सकता: हाईकोर्ट
अन्यOctober 1, 2026खुशी कोई बाहरी साधन नहीं, बल्कि हमारे विचारों की आंतरिक ऊर्जा है— बीके स्वाति दीदी
बिलासपुरSeptember 30, 2026राम्हेपुर स्कूल की समस्या पर पहल तेज, अतिरिक्त कक्ष और अतिथि शिक्षक का प्रस्ताव भेजा

