🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

ऐप के जरिए थाने जाये बगैर महिला करा सकती हैं थाने में शिकायत, घरेलू हिंसा जैसी घटनाएं रोकने कारगर सबित होगी ऐप….

On: February 12, 2022 11:58 AM

● पुलिस महिला रक्षा टीम महिला व युवतियों को दे रही “अभिव्यक्ति ऐप” की जानकारी….

*रायगढ़(वायरलेस न्यूज़) । महिलाओं को तत्काल पुलिस सहायता उपलब्ध कराने व अन्य महत्वपूर्ण सुविधाओं वाले मोबाइल ऐप “अभिव्यक्ति” का शुभारंभ 01 जनवरी 2022 को माननीय मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन द्वारा किया गया है । छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा डिवेलप कराये गये इस ऐप के मोबाइल में इंस्टाल होने पर महिलाओं पर घटित हिंसक वारदात या छेड़खानी जैसी घटना पर तत्काल पुलिस महिला के करंट लोकेशन पर सहायता के लिये पहुंचेगी । जिले की महिला रक्षा टीम द्वारा ऐप को अधिक से अधिक महिलाओं तक पहुंचाने प्रतिदिन पेट्रोलिंग दौरान गार्डन व पार्क में महिला एवं युवतियों को इस ऐप की जानकारी दी जा रही है । आज दिनांक 11.02.2022 को पुलिस महिला रक्षा टीम प्रभारी प्रधान आरक्षक मंजू मिश्रा एवं उनके स्टाफ द्वारा पेट्रोलिंग दौरान कमला नेहरू गार्डन एवं रोज गार्डन पर मौजूद युवतियों को इस ऐप की विशेषताएं बताया गया और उनके मोबाइल पर ऐप इंस्टाल कराया गया है । *यह ऐप गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध है*, आसानी से कोई भी अपने मोबाइल पर इंस्टाल कर सकता है । “अभिव्यक्ति ऐप” में महिलाओं के लिए एक महत्वपूर्ण सुविधा SOS बदन है । घरेलू हिंसा, मारपीट, छेडखानी या अन्य विपत्ति के समय महिला SOS बटन के दबाते ही 10 सेंकड का विडियो, आडियो लोकेशन सहित कन्ट्रोल रूम रायपुर को जायेगा जिसके तत्काल बाद यूजर के लोकेशन पर पुलिस सहायता के लिये पहुंचेगी । इस ऐप के जरिए कहीं से भी महिलाएं युवती अपनी शिकायत टाईप कर या लिखित शिकायत अपलोड कर भेंज सकती है जो संबंधित पुलिस अधिकारी तक पहुंचेगी, जिसका जांच अधिकारी को समयसीमा में निराकरण करना अनिवार्य है । रक्षा टीम प्रभारी द्वारा सभी थाने की महिला पुलिसकर्मियों को भी उनके संपर्क में आने वाले सभी महिला, युवतियों को इस ऐप की उपयोगिता बताने और उनके मोबाइल पर इंस्टाल कराने कहा गया है ।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment