🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

जुआ फड से ₹45,000 के साथ 2 मोटर सायकल, 05 मोबाइल जप्त….रायगढ़ । पुलिस अधीक्षक

On: February 12, 2022 7:09 PM

● #सरिया पुलिस की कार्रवाई : सड़क किनारे जुआ खेलते धर दबोचे गये 06 जुआरी….

*रायगढ़ (वायरलेस न्यूज़) । पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक मीना के दिशा निर्देशन एवं एडिशल एसपी लखन पटले, एसडीओपी सारंगढ़ प्रभात पटेल के मार्गदर्शन पर थाना प्रभारी सरिया उप निरीक्षक के.के. पटेल द्वारा स्थायी वारंटियों की धरपकड़ एवं जुआ-सट्टा पर विशेष अभियान के तहत कार्रवाई की जा रही है । इसी क्रम में आज दिनांक 12.02.2022 के शाम करीब 05.30 बजे थाना प्रभारी सरिया को मुखबिर से सूचना मिला कि *पंचधार रोड़ किनारे* कुछ जुआडियान 52 पत्ते ताश से जुआ खेल रहे हैं । तत्काल थाना प्रभारी द्वारा हमराह स्टाफ जाकर आरोपियों की घेराबंदी कर पंचधार रोड़ किनारे पुटु बाड़ी के पास से 06 जुआरियों को जुआ फड के पास गिरफ्तार किया गया है । जुआरियों से *नकद 45,000 रूपये, 05 मोबाइल एवं फड के पास खड़े जुआरियों की 02 मोटर सायकल* की जप्ती की गई है । आरोपियों पर *थाना सरिया में 13 जुआ एक्ट* के तहत कार्रवाई की गई है । जुआ रेड कार्रवाई में थाना प्रभारी सरिया सब इंस्पेक्टर के.के. पटेल के साथ आरक्षक राजकुमार साव, मोहन गुप्ता, मोहन पटेल,दिलीप साह शामिल थे ।

जुआ फड पर पकड़े गये आरोपियान–

(01)संजय पटेल उर्फ भोको पिता डोलानंद उम्र 38 वर्ष साकिन वार्ड 09 सरिया
(02) बोधराम सोनवानी पिता अतनु उम्र 32 वर्ष साकिन पुजेरिपाली सरिया
(03) अभिषेक श्रीवास्तव पिता अवधेश श्रीवास्तव उम्र 32 वर्ष साकिन वार्ड 12 सरिया
(04) जितेंद्र जायसवाल पिता शिव जायसवाल उम्र 30 वर्ष साकिन वार्ड 08 सरिया
(05) सुमंत गुप्ता पिता स्व कुमाराम उम्र 52 वर्ष साकिन पंचधार सरिया
(06) तुलाराम साहा पिता जालंधर साहा उम्र 53 वर्ष साकिन पंचधार सरिया

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment