🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

बिलासपुर में आरपीएफ को दी गई फायर सेफ्टी की ट्रेनिग

On: February 13, 2022 4:49 PM

बिलासपुर।(वायरलेस न्यूज़) आरपीएफ पोस्ट बिलासपुर में शनिवार को वरिष्ठ अधिकारियों के दिशानिर्देशन में आरपीएफ के अधिकारियों कर्मचारियों रेल्वे स्टेशन में ही फायर सेफ्टी को लेकर प्रशिक्षण दिया गया जिसमें आग से होने वाले नुकसान से किस तरह बचाव किया जाए।

इस संबन्ध में बिलासपुर आरपीएफ पोस्ट प्रभारी निरीक्षक भास्कर सोनी ने बताया कि प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त (आईजी) ए के सिन्हा एवं वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त ऋषि कुमार शुक्ला के मार्गर्निर्देशन में शनिवार 12 फरवरी को पोस्ट में पदस्थ बल के अधिकारियों कर्मचारियों को सिविल डिफेंश वालिंटियर अभिषेक गुप्ता और राजेंद्र गुप्ता द्वारा फायर कंट्रोल करने की विशेष ट्रेनिग दी गई । इस दौरान इन वालिंटियर लोगो ने रेल्वे स्टेशन में बिल्डिंग , ट्रेन, एवं अन्य जगहों पर लगने वाली आग से बचने के उपाय ,सावधानियां कैसे बरते इस पर बखूबी के साथ आरपीएफ के 25 अधिकारियों कर्मचारियों को अपने अनुभव से रूबरू कराते हुए प्रशिक्षण दिया।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment