🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

मुड़ापारा कर्राहन से लमडांड एवं कर्राहन से पिपराही चौक तक सड़क निर्माण हुआ शुरू
विधायक लैलूंगा चक्रधर सिंह सिदार ने सड़क निर्माण की रखी आधारशिला

On: February 13, 2022 5:00 PM


9 करोड़ 31 लाख रुपये की लागत से बनेगी 8.50 कि.मी. की लंबी यह सड़क


रायगढ़, (वायरलेस न्यूज़) 13 फरवरी2022/ लैलूंगा विधायक चक्रधर सिंह सिदार की उपस्थिति में आज लैलूंगा विकासखण्ड अंतर्गत मुड़पारा कर्राहन से लमडांड एवं कर्राहन से पिपराही चौक तक बनने जा रही नई सड़क निर्माण कार्य प्रारम्भ किया गया। उन्होंने निर्माण कार्य की आधारशिला रखी। 8.50 कि.मी.लंबाई की सड़क निर्माण कार्य के लिए 9 करोड़ 31 लाख रुपये की स्वीकृति शासन से मिल चुकी है।
निर्माण कार्य के अंतर्गत कुल लंबाई में से 7.90 कि.मी.भाग में डामरीकरण एवं 600 मीटर में सीमेंट कांक्रीट का कार्य कराया जाएगा। उक्त मार्ग में वर्षाजल निकासी हेतु 24 नग 01 एमएम के ह्यूम पाईप पुलिया, 3 नग स्लैब कल्वर्ट एवं 500 मीटर आरसीई ड्रेन (60&60) का प्रावधान रखा गया है। डामरीकरण के लिए मार्ग में 250 एमएम जीएसबी, 250 एमएम डब्ल्यूएमएम एवं 50 एमएम बीएम की परत बिछायी जाएगी तथा उसके ऊपर 20 एमएम की एमएसएस लेयर चढ़ाई जाएगी।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment