🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

चार जुआरियों के दांव पर लगे 80 हजार रूपये और 3 मोटर साइकल जब्त….

On: February 13, 2022 5:05 PM

● कोसीर थाना अन्तर्गत ग्राम बटाउपाली में जुआ रेड की कार्रवाई….

*रायगढ़(वायरलेस न्यूज़) । पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक मीना द्वारा सभी थाना, चौकी प्रभारियों को उनके क्षेत्र अन्तर्गत अवैध शराब, कबाड़ एवं जुआ सट्टा के संचालन पर पूर्णत: प्रतिबंध लगाने निर्देशित किया गया है । सामाजिक बुराई जुए की लत से लोगों को बचाने पुलिस अधीक्षक श्री मीना द्वारा प्रभारियों को अपने क्षेत्र तथा सीमावर्ती थाना क्षेत्र में भी जुए की फड पर संबंधित थानाक्षेत्र से सामंजस्य बिठाकर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया था । इसी क्रम में दिनांक 12.02.2022 के शाम वरिष्ठ अधिकारियों से मिले सूचना पर थाना प्रभारी सारंगढ़ निरीक्षक द्वारा थाना सारंगढ़ एवं कोसीर स्टाफ की संयुक्त टीम बनाकर कोसीर थानाक्षेत्र अन्तर्गत ग्राम बटाउपाली के जुआ फड पर सुनियोजित तरीके से रेड कार्रवाई किया गया । इस दौरान *बटाउपाली मुडा तालाब* में 52 पत्ती ताश से काट पत्ती नामक जुआ खेल रहे जुआडियान को घेराबंदी कर जुआ फड पर जुआ खेलते पकडा गया । मौके पर जुआडियान 01. फिरत रत्नाकर पिता संजीवन रत्नाकर उम्र 34 वर्ष साकिन बटाउपाली 02. नरेन्द्र चौहान पिता संतूराम चौहान उम्र 27 वर्ष साकिन कुटेला सारंगढ 03. मनोज देवांगन पिता हरीशरण देवांगन उम्र 30 वर्ष साकिन सरबटीयापारा सारंगढ 04. संजय जायसवाल पिता चंद्रिका जायसवाल उम्र 31 वर्ष साकिन झरियापारा सांरगढ के फड एवं पास से *जुमला रकम 80,000/- रूपये , 52 पत्ती तास के दो गड्डी एवं एक बोरी तथा फड के पास खड़े आरोपियों के 03 मोटरसाइकिल* गवाहों के समक्ष जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया । चारों आरोपियों पर थाना कोसीर में धारा 13 जुआ एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया है । आने वाले समय में जुआ की सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन पर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा रेड कार्यवाही की जावेगी ।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment