🔹 24 घंटे में 63 स्थाई वारंट तामिल

● अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में चलाया गया अभियान।
● जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारी, थाना प्रभारी व पूरा अमला अभियान में शामिल।
● सर्वाधिक 13 वारंट थाना कोतवाली द्वारा किया गया तामिल।
● एनडीपीएस एक्ट, महिला उत्पीड़न आदि प्रकरणों के है ये आरोपी।
● सभी अधिकारी-कर्मचारियों को किया जायेगा पुरस्कृत।
सूरजपुर (वायरलेस न्यूज) । पुलिस मुख्यालय रायपुर एवं रेंज मुख्यालय के निर्देश पर जिले में स्थाई वारंट की तामीली के लिए विशेष अभियान चलाया गया। प्रभारी पुलिस अधीक्षक श्री राजेश अग्रवाल के कुशल निर्देशन में व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर के नेतृत्व में स्थाई वारंट तामीली के लिए चलाए गए इस अभियान में सभी राजपत्रित अधिकारी व थाना-चौकी प्रभारी व उनकी टीम ने 24 घंटे में 63 स्थाई वारंट तामिल किया जो अब तक एक ही दिन में बड़ी संख्या में स्थाई वारंट तामिल किया गया है।
इस अभियान में सर्वाधिक 13 स्थाई वारंटी थाना सूरजपुर के द्वारा तामिल की गई इसके अलावा थाना रामानुजनगर ने 09, प्रेमनगर 2, चंदौरा 4, रमकोला 2, भटगांव 5, प्रतापपुर 1, झिलमिली 2, चांदनी 2, ओड़गी 1, विश्रामपुर 7, जयनगर 12 एवं चौकी बसदेई 1, रेवटी 1 तथा चौकी लटोरी ने 1 कुल 63 स्थाई वारंट तामिल किया है। पुलिस अधीक्षक ने स्थाई वारंटी तामिल के इस अभियान में शामिल सभी अधिकारी-कर्मचारियों को पुरस्कृत करने की घोषणा की है। चोरी के मामले में पिछले 23 वर्ष से फरार वारंटी को भी पकड़ा गया, वहीं 5 वर्षो से एनडीपीएस एक्ट सहित अन्य मामलों के स्थाई वारंटी तामिल किए गए है। जिले के पुलिस राजपत्रित अधिकारियों के नेतृत्व में वारंटियों की तामिली हेतु थाना-चौकी प्रभारी व उनकी पुलिस टीम लगी हुई थी, लम्बे समय से फरार वारंटियों के लुकछिप कर रहने की जानकारी मिली। कई शातिर आरोपी जिले के अपराध में संलग्न होने से न्यायालय द्वारा वारंट जारी किये जाने पर पहचान छिपाकर सीमावर्ती जिलों में रहने लगे थे। वारंटियों का मुलाहिजा के साथ-साथ कोविड टेस्ट कराया गया जो सभी निगेटिव पाए गए जिन्हें माननीय न्यायालय में पेश किया गया।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरOctober 1, 2026अस्पताल में अचानक पहुंचे जनप्रतिनिधि, खुली व्यवस्थाओं की परतें! एक्स-रे बंद, ब्लड बैंक की मशीन बेकार, डॉक्टरों की मौजूदगी पर भी सवाल,मौके से स्वास्थ्य मंत्री को फोन, अब सीएचएमओ करेंगे निरीक्षण
छत्तीसगढ़October 1, 2026M.Tech. के दौरान अनुभव की अवधि ओवरलैप होने मात्र से पूरी सेवा-अनुभव को अमान्य नहीं किया जा सकता: हाईकोर्ट
अन्यOctober 1, 2026खुशी कोई बाहरी साधन नहीं, बल्कि हमारे विचारों की आंतरिक ऊर्जा है— बीके स्वाति दीदी
बिलासपुरSeptember 30, 2026राम्हेपुर स्कूल की समस्या पर पहल तेज, अतिरिक्त कक्ष और अतिथि शिक्षक का प्रस्ताव भेजा

